फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Snake bit the girl who was picking wood, died due to delay

Sonebhadra News: लकड़ी बीन रही बालिका को सांप ने डसा, उपचार में देरी से तोड़ा दम

Sat, 08 Jul 2023 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jul 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Snake bit the girl who was picking wood, died due to delay
दुद्धी। सर्पदंश के बाद झाड़-फूंक की प्रवृत्ति खत्म नहीं हो रही। बृहस्पतिवार को भी झाड़-फूंक के चक्कर में सर्पदंश की शिकार बालिका की मौत हो गई। परिवार के लोग घंटों झाड़-फूंक में ही उलझे रहे और जब अस्पताल पहुंचे तो काफी देर हो चुकी थी। मामला क्षेत्र के जोरुखाड़ गांव का है।
विज्ञापन

गांव निवासी विशुनधारी अगरिया की पुत्री आरती (12) खाना बनाने के लिए घर से थोड़ी दूर पर लकड़ी बीन रही थी। इसी दौरान उसे सांप ने डंस लिया। जानकारी होने के बाद परिवार के लोग बालिका को लेकर झाड़फूंक कराने सबसे पहले कोन थाना क्षेत्र के रामगढ़ गया। उसके बाद वहां से आराम न मिलने पर घिवही गांव गया। वहां भी झाड़-फूंक में आराम न मिलने व स्थिति बिगड़ने पर रात 12 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचे। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ संजीव ने इलाज शुरू किया, लेकिन कुछ देर बाद ही बालिका की मौत हो गई। इलाज में देरी के कारण जहर उसके पूरे शरीर में फैल गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed