फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Smart meter will also tell electricity theft

बिजली चोरी भी बताएगा स्मार्ट मीटर

Sat, 11 Jun 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Smart meter will also tell electricity theft
लाइन लॉस पर रोक लगाने के लिए जुलाई से जिले में स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया शुरू होगी। उपभोक्ताओं के घर लगाए जाने वाले 4जी स्मार्ट मीटर आसपास के 40 मीटर एरिया में वायर से छेड़छाड़ कर बिजली चोरी का प्रयास करने वालों के बारे में जानकारी भी देगा। इतना ही नहीं बिजली का भुगतान करने के लिए मैसेज भी मुहैया कराएगा। समय से बिल जमा न करने वालों की आपूर्ति स्वयं ठप हो जाएगी।
विज्ञापन

जिले के शहरी और ग्रामीण इलाकों में 2.99 लाख विद्युत उपभोक्ता हैं। विभाग के लाख प्रयास करने के बाद भी अधिकांश उपभोक्ता समय से बिल जमा नहीं कर रहे हैं। बिजली चोरी की शिकायतें भी खूब हैं। इससे निजात के लिए विभाग अब स्मार्ट मीटर लगाने की तैयारी में जुट गया है। जुलाई से इसकी प्रक्रिया शुरू होगी। विभागीय अफसरों की मानें तो यह मीटर खुद ही बिजली चोरों को पकड़ेगा और इसकी सूचना सीधे विभाग को देगा। मीटर के 40 मीटर के दायरे में जैसे ही वायर से कोई छेड़छाड़ होगी वह तुरंत एक्टिव हो जाएगा और विभाग को सूचित कर देगा। यही नहीं ये मीटर प्रीपेड होगा और उपभोक्ता को समय से पहले बिल भुगतान के लिए मैसेज देगा। अनदेखा करने पर अपने आप बिजली कट जाएगी। बिल भुगतान के बाद ही आपूर्ति शुरू हो सकेगी। पहले चरण में राबर्ट्सगंज समेत अन्य शहरी क्षेत्र में 4 जी स्मार्ट मीटर लगाने की कार्ययोजना तैयार की जा रही है।
विज्ञापन

हर दिन बिजली खर्च की देगा जानकारी
फोर जी स्मार्ट मीटर की गई खूबियों में से एक यह भी है कि यह कंज्यूमर व विभाग दोनों को रोजाना होने वाली बिजली खपत की जानकारी भी उपलब्ध कराएगा। हर मीटर का एक अलग एप होगा। इसकी सहायता से कंज्यूमर एवं विभाग दोनों एक- दूसरे में लगातार नजर रख सकेंगे। मीटर में प्रोग्रेस रिपोर्ट सुरक्षित रखने की व्यवस्था होगी। इसके माध्यम से विभाग किसी भी कंज्यूमर की ओर से कंज्यूम किए गए बिजली के आंकड़े को पांच साल तक देख सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपभोक्ताओं के यहां 4जी स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। इस मीटर में कई खूबियां हैं। यह 40 मीटर एरिया में जैसे ही कोई वायर से छेड़छाड़ कर बिजली चोरी करने का प्रयास करेगा तो इसकी जानकारी तत्काल विभाग को देगा। बिजली का भुगतान करने के लिए मैसेज भी मुहैया कराएगा। समय से बिल जमा न करने वालों की आपूर्ति स्वयं ठप हो जाएगी। - एसके सिंह, एक्सईएन, बिजली विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed