फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Smart Council to be held in 110 council schools

110 परिषदीय विद्यालयों में होगी स्मार्ट क्लास की व्यवस्था

Thu, 06 Feb 2020 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Smart Council to be held in 110 council schools
सोनभद्र। शिवनागर फाउंडेशन मुफ्त में चतरा ब्लॉक के 110 विद्यालयों में डिजिटल पठन सामग्री उपलब्ध कराकर स्मार्ट क्लास की व्यवस्था करेगा। इसके तहत विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था चुस्त-दुरूस्त की जाएगी। बच्चों को विभिन्न खिलौनों, सामानों के जरिए शिक्षा दी जाएगी। इसको लेकर फाउंडेशन ने बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर योजना बनानी शुरू कर दी है। स्मार्ट क्लास से प्राथमिक शिक्षा में सुधार आएगा और इसका सीधा लाभ बच्चों को मिलेगा।
विज्ञापन

गौरतलब हो कि राबट्र्सगंज, दुद्धी, म्योरपुर, बभनी, चतरा, चोपन, घोरावल और नगवां ब्लॉक के परिषदीय 1804 प्राथमिक विद्यालयों में 176540 बच्चें और 654 उच्च प्राथमिक विद्यालयों के 77520 छात्र-छात्राएं अध्यनरत है। परिषदीय स्कूलों में शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने प्रथम चरण में चतरा ब्लॉक परिषदीय 110 स्कूलों को स्मार्ट क्लास की व्यवस्था करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में बेसिक शिक्षाधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल ने बताया कि अभी तक 33 स्कूलों मेें लैपटाप प्रोजेक्टर के माध्यम से शिक्षा देने की व्यवस्था की गई है, जिसका परिणाम सकारात्मक रहा है। अब चतरा ब्लॉक के 110 स्कूलों में डीएफएफ मद से लैपटाप लगाकर बच्चों को शिक्षा देने का प्रस्ताव पास हो गया है। इसके अलावा शिवनागर फाउंडेशन द्वारा नि:शुल्क चयनित सभी विद्यालयों में डिजिटल पठन सामग्री उपलब्ध कराएगा। बच्चों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा मुहैया कराने का भरकस प्रयास किया जा रहा है। कहा कि दूसरे चरण में राबट्र्सगंज ब्लॉक के समसत विद्यालयों को स्मार्ट क्लास बनाने के लिए प्रस्ताव तैयार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed