फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Smart classes will also be built in 292 new schools

Sonebhadra News: 292 नए स्कूलों में भी बनेंगी स्मार्ट क्लास

Sun, 19 Nov 2023 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Nov 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Smart classes will also be built in 292 new schools
सोनभद्र। जिले में स्मार्ट क्लास के जरिए होने वाली पढ़ाई को विस्तार दिया जाएगा। इसके तहत 292 नए परिषदीय उच्च प्राथमिक व कंपोजिट विद्यालयों का चयन किया गया है। पहले से 361 स्कूलों में स्मार्ट क्लास संचालित है, जबकि 70 स्कूलों में टैब लैब से पढ़ाई कराई जा रही है। जिले में कुल 2061 परिषदीय स्कूल संचालित हैं। आकांक्षी जिलों में शामिल हाेने के बावजूद यहां शिक्षकों की भारी कमी है। ऐसे में स्मार्ट क्लास के जरिए होने वाली पढ़ाई बड़ा सहारा बन रही है। जिले में पहले से 361 स्कूलों में स्मार्ट क्लास के जरिए पढ़ाई कराई जा रही है। छह माह पूर्व 50 और 20 यानि 70 स्कूलों में दो अलग-अलग तरीके की टैब लैब स्थापित कराई गई थी। इस योजना के लाभ को अधिक बच्चों तक पहुंचने के लिए विभाग ने नई पहल की है। इसके तहत 292 नए स्कूलों में स्मार्ट क्लास स्थापित किया जाएगा। जल्द से जल्द स्मार्ट क्लास तैयार कराने और उसके माध्यम से पढ़ाई शुरू कराने की व्यवस्था में विभाग जुट गया है। स्मार्ट क्लास के लिए तैयार किया गया ई कंटेंट हमेशा कंप्यूटर पर सुरक्षित रहेगा और अगर विद्यार्थियों को कोई कठिनाई है तो तत्काल शिक्षक उसका समाधान कर सकेंगे। यूपी इलेक्ट्रानिक्स कारपोरेशन लिमिटेड के माध्यम से स्कूलों में स्मार्ट क्लास के लिए जरूरी सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। स्मार्ट क्लास में एनिमेशन और ग्राफिक्स के माध्यम से विद्यार्थियों को रोचक ढंग से पढ़ाई कराई जाएगी। इसके लिए ई-कंटेंट भी तैयार कर लिया गया है। कक्षावार विभिन्न विषयों के अलग-अलग ई कंटेंट बनाए गए हैं। दिसंबर के अंत तक इसमें पढ़ाई शुरू कराने की तैयारी है। स्कूलों में स्मार्ट क्लास की सुरक्षा के लिए विशेष प्रबंध भी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed