फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Slogans of farmers, descended in support of Bharat Bandh

भारत बंद के समर्थन में उतरे किसान, की नारेबाजी

Fri, 26 Mar 2021 10:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
Slogans of farmers, descended in support of Bharat Bandh
सोनभद्र/रामगढ़। कृषि कानूनों के विरोध में भारत बंद का समर्थन करते हुए शुक्रवार को पूर्वांचल नव निर्माण मंच तथा पूर्वांचल नव निर्माण किसान मंच के कार्यकर्ताओं ने चपईल गांव में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार से नये कृषि कानून के वापस लेने और सोनभद्र में धान खरीद की जांच सीबीआई से कराने की मांग की। इस दौरान किसानों ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित पन्नूगंज थानाध्यक्ष को मांगपत्र सौंपा। उधर, भारत बंद के आह्वान को गंभीरता से लेेते हुए जिले भर में पुलिस अलर्ट रही।
विज्ञापन

चतरा ब्लॉक के चपइल गांव में शुक्रवार को दोपहर करीब एक बजे पूर्वांचल नव निर्माण मंच और पूर्वांचल नव निर्माण किसान मंच के अध्यक्ष श्रीकांत त्रिपाठी और उपाध्यक्ष गिरीश पांडेय के नेतृत्व में पन्नूगंज मार्ग पर भारत बंद के समर्थन में निकले। इसकी जानकारी होने पर पन्नूगंज थाना प्रभारी भुवनेश्वर पांडेय ने किसानों को रोक दिया। इससे नाराज होकर किसानों ने चपईल मोड़ पर प्रदर्शन किया। किसानों ने मांग की कि कृषि कार्य के लिए बिजली नि:शुल्क मिले। डीजल में सब्सिडी देने की मांग की। पूर्वांचल नव निर्माण किसान मंच के जिलाध्यक्ष रमाकांत तिवारी ने कहा असिंचित क्षेत्र डोमरीया, भूसौलिया, कोरियाव, करद, गिरीया समेत अन्य गांवों में सिंचाई के लिए पनिकप गांव में लिफ्ट लगाई जाए। पूर्वांचल नव निर्माण मंच के जिलाध्यक्ष शनि मिश्रा और अभय पटेल ने कहा कि सरकार पुलिस के बल पर किसानों का आवाज दबाने का काम कर रही है। अशोक पाठक ओमप्रकाश, जयशंकर देव, प्रशान्त सिंह, मुन्ना मालिक, विनय तिवारी, निर्भय पटेल, सुभाष चौहान, गंगेश्वर, संतोष कुमार, मनोज, देव विनय पटेल, निशांत, केशव सिंह, मयंक सिंह, अजय प्रकाश, मोहित, बाबा रामदेव, विमलेश, बेचन, अनिल चौहान आदि मौजूद रहे। वहीं राबर्ट्सगंज में कुछ किसानों ने प्रदर्शन किए जाने की सूचना मिलने पर फोर्स के साथ एसडीएम केएस पांडेय और कोतवाल अविनाश चंद्र सिंहा अलग-अलग भ्रमण करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed