फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Skilled assessment test will be held on 14th in Kasturba

Sonebhadra News: कस्तूरबा विद्यालयों में 14 को होगा निपुण एसेसमेंट टेस्ट

Mon, 10 Jul 2023 09:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jul 2023 09:51 PM IST
विज्ञापन
Skilled assessment test will be held on 14th in Kasturba
सोनभद्र। जिले के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में कक्षा छह से आठवीं तक की छात्राओं का शैक्षिक स्तर आंकने के लिए सरल एप के माध्यम से निपुण एसेसमेंट टेस्ट (एनएटी) 14 जुलाई को होगा। इसके लिए विभाग की ओर से तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

जिले के अलग-अलग ब्लॉकों में कुल नौ कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय संचालित हैं। प्रत्येक स्कूल में सौ-सौ छात्राओं ने दाखिला लिया है। इन छात्राओं को बेहतर और गुणवत्तापुर्ण शिक्षा देने के लिए कई संसाधनों का उपयोग किया जा रहा है। बालिकाओं की पढ़ाई की गुणवत्ता देखने के लिए निपुण एसेसमेंट टेस्ट (एनएटी) का आयोजन होना है। इसके लिए 14 जुलाई की तिथि तय की गई है। परीक्षा सुबह दस बजे से साढ़े 11 बजे तक होगी। इसमें कक्षा छह में अध्ययनरत छात्राओं का हिंदी और गणित, कक्षा सात की छात्राओं का विज्ञान और गणित, कक्षा आठ की छात्राओं का विज्ञान और गणित का टेस्ट लिया जाएगा। यह टेस्ट 20-20 अंकों का होगा।
विज्ञापन

परीक्षा ओएमआर शीट पर होगी। शिक्षिकाएं ओएमआर शीट भरना बताएंगी ताकि गलतियां न हो। परीक्षा में किसी प्रकार की कमी ना होने पाए इसे लेकर विभाग अलर्ट है। सरल एप पर ओएमआर शीट सबमिट करने सहित अन्य बिंदुओं से अवगत कराने के लिए 11 जुलाई को शिक्षिकाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। परीक्षा की निगरानी के लिए संबंधित ब्लॉक के बीईओ की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्तूरबा विद्यालय में 14 जुलाई को होगा निपुण एसेसमेंट टेस्ट होगा। इस परीक्षा का उद्देश्य छात्राओं के शैक्षिक स्तर का पता लगाना है। इस बदलाव के कारण बच्चे आधुनिकता से जुड़ेंगे। - नवीन पाठक, बीएसए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed