फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Skeleton of a missing woman found in Sonbhadra three people die in separate accidents

UP: सोनभद्र में लापता महिला का मिला कंकाल, हादसों में तीन लोगों की मौत; 10 दिन बाद युवक की होने वाली थी शादी

Fri, 02 Jan 2026 09:47 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 02 Jan 2026 09:47 PM IST
सार

UP Road Accident: सोनभद्र में विभिन्न हादसों में तीन लोगों की माैत हो गई। वहीं, झाड़ियों में लापता महिला के कंगाल मिले हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
Skeleton of a missing woman found in Sonbhadra three people die in separate accidents
सोनभद्र में चार लोगों ने गंवा दी जान। - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

Sonbhadra News: वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर हाथीनाला थाना क्षेत्र के हथवानी गांव के पास टैंकर की चपेट में आने से बाइक सवार अनिल कुमार (24) की मौत हो गई। घटना शुक्रवार देर शाम की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। इसी माह उसकी शादी होनी थी। रानीताली निवासी अनिल कुमार शुक्रवार की शाम करीब चार बजे अपने घर से तरफ से रेणुकूट की तरफ जा रहा था। बाइक सवार युवक हथवानी गांव जाने वाले मोड़ के पास पहुंचा था।

विज्ञापन


इसी दौरान पीछे से आ रहे एक टैंकर ने चपेट में ले लिया। इसके बाद चालक टैंकर को लेकर फरार हो गया। बाइक सवार का शव सड़क पर पड़ा देख राहगीरों ने हथवानी ग्राम प्रधान आनंद यादव को सूचना दी। मौके पर पहुंची हाथीनाला पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सीएचसी भेज दिया। घटना के बाद भाग रहे टैंकर को हाथीनाला पुलिस ने पीछा कर पकड़ लिया है। थाना प्रभारी नागेश सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

सर्जरी से प्रसव के बाद अधिक रक्तस्राव से प्रसूता की मौत
दुद्धी नगर में संचालित प्राइवेट अस्पतालों में सर्जरी से प्रसव के बाद मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बृहस्पतिवार को महुली निवासी चांदनी देवी (24) ने दम तोड़ दिया। उसे प्रसव के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सिजेरियन डिलिवरी के बाद अत्यधिक रक्तस्राव को मौत का कारण बताया जा रहा है।

आकाश कुमार कनौजिया की पत्नी चांदनी को परिजनों ने प्रसव के लिए दुद्धी के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां ऑपरेशन के बाद एक बेटी का जन्म हुआ। परिजनों का कहना है कि प्रसव के बाद अधिक रक्तस्राव से महिला की हालत बिगड़ती चली गई। आकाश के मुताबिक सर्जरी के छह घंटे बाद मौजूद चिकित्सक ने प्रसूता की गंभीर हालत बताकर उसे वाराणसी रेफर कर दिया।

रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। वहीं नवजात को उसी अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही महिला की मौत हो जाने पर परिवार के लोग शव लेकर घर लौट आए और शुक्रवार को सुबह कनहर नदी तट पर अंतिम संस्कार किया। परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना था कि समय से रेफर कर दिया गया होता तो जान बच जाती।
 

रेलवे लाइन पर मिला महिला का क्षत विक्षत शव
चोपन थाना क्षेत्र के चैना टोला रेलवे पुल के पास बीती रात रेलवे लाइन पर कलपती देवी (26) का क्षत विक्षत शव मिला। वह देर शाम रेलवे ट्रैक की ओर गई थी, मगर वापस नहीं लौटी। चोपन पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पनारी गांव के चैना टोला निवासी जय सवार ने बताया कि वह काम करने गया था।

देर शाम जब घर पहुंचा तो उसकी पांच वर्ष की पुत्री ज्योति, चार वर्ष की पुत्री सोनम और 8 महीने की तीसरी बेटी सो रही थी। पत्नी कलपती नहीं थी। उसे लगा कि पास में किसी कार्यवश कहीं गई होगी और वह भोजन करके सो गया। काफी रात होने के बाद भी जब वह नहीं आई तो खोजबीन शुरू की। पता चता कि वह रात में किसी ट्रेन के चपेट आ गई है और उसकी मौत हो गई है।

चोपन रेलवे थानाध्यक्ष रूपेश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना रेलवे पुलिस को लोको पायलट की तरफ से दी गई। सूचना मिलते ही बीट के स्टाफ को मौके पर भेजा गया। जहां कैंपिंग स्टाफ आरक्षी दिलीप कुमार, ज्ञानप्रकाश आर्य, शिवप्रसाद गुप्ता ने पहुंच कर जांच करते हुए चोपन थाने की पुलिस को सूचना दिए। चोपन एसओ कुमुद शेखर सिंह ने बताया कि शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया।

विज्ञापन

दो महीने से लापता महिला का झाड़ियों में मिला कंकाल
म्योरपुर थाना क्षेत्र के पड़री ग्राम पंचायत के कमरीडांड़ में शुक्रवार को महिला का कंकाल मिला। शव के पास पड़े कपडे़, आधार कार्ड और चप्पल से उसकी पहचान रिघुली देवी (65) के रूप में हुई। वह दो माह से लापता थी। पुत्र मोहर यादव ने बताया कि दो माह पहले मां लापता हो गई थी। गांव और आसपास रिश्तेदारी में खोज की गई। कुछ पता नहीं चलने पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

 दो दिन पहले चरवाहों ने घर से दो किमी दूर नाले के पास झाड़ी में केवल सिर का कंकाल देखा तो प्रधान और ग्रामीणों की सूचना दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने खोजबीन की तो झाड़ी के पास ही महिला के कपड़े और साड़ी के कमर में बंधे आधार कार्ड और 50 रुपये मिले। उसकी पहचान 65 वर्षीया रिघुली पत्नी कैर सिंह यादव के रूप में हुई। सिर के अलावा कोई अन्य अंग नहीं मिल पाया। माना जा रहा है कि उसे जंगली जानवर नोच खाए होंगे। थानाध्यक्ष रामदरस राम ने बताया कि नर कंकाल मिलने की कोई सूचना नहीं मिली है।

घने कोहरे में पेड़ से टकराई सवारियों से भरी बस
घने कोहरे के चलते शुक्रवार की सुबह बीजपुर-रेणुकूट मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। सुबह करीब नौ बजे तक क्षेत्र में कोहरे के चलते दृश्यता काफी कम रही। इसी दौरान जरहा गांव के पोथीपाथर के पास एक निजी यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। गनीमत रही कि बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित बच गए और एक बड़ा हादसा टल गया।

निजी बस सुबह बीजपुर से यात्रियों को लेकर रेणुकूट की ओर जा रही थी। घने कोहरे के कारण चालक को आगे का रास्ता स्पष्ट दिखाई नहीं दे रहा था। इसी बीच पोथीपाथर के पास चालक को सड़क का अंदाजा नहीं मिल सका और बस अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई।

टक्कर होते ही बस के भीतर अफरा-तफरी मच गई। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों की मदद से सभी यात्रियों को सुरक्षित बस से बाहर निकाला गया। हादसे में बस के अगले हिस्से को काफी नुकसान पहुंचा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर आवश्यक मदद की और यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने में सहयोग किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed