फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Six people die from Corona, 343 new cases found

कोरोना से छह लोगों की मौत, 343 मिले नए केस

Mon, 03 May 2021 10:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 May 2021 10:25 PM IST
विज्ञापन
Six people die from Corona, 343 new cases found
सोनभद्र। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या फिलहाल कम नहीं हुई है। सोमवार को बीते 24 घंटे के भीतर 343 नए केस मिले। कोरोना संक्रमित छह लोगों की बीते 24 घटे के भीतर मौत भी हो गई। वहीं 371 लोग स्वस्थ होकर घर गए। इस तरह से अब जिले में 3417 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी कोरोना बुलेटिन के अनुसार अब जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 13482 हो गई है। इसमें से 99853 लोग स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 173 लोगों की मौत हो चुकी है। 3356 लोगों का इलाज चल रहा है। प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. बीके अग्रवाल ने बताया कि जहां भी संक्रमित मिलते हैं उनके संपर्क में आने वालों की जांच करायी जा रही है। साथ ही होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीजों की देखभाल और नियमित रूप से दवा देने के लिए टीम भी लगायी गई है। टीकाकरण पर भी जोर दिया जा रहा है। लोगों को जागरूक किया जा रहा है कि जहां भी जाएं सामाजिक दूरी का पालन करें, मास्क जरूर लगाएं। जब बारी आए तो टीका जरूर लगवाएं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से ग्रामीणों को बचाने के लिए कोरोना कर्फ्यू लागू किया गया है। इसी के साथ गांवों को सैनिटाइज करने की भी व्यवस्था है, लेकिन शायद ही किसी गांव को सैनिटाइज किया जा रहा हो। ग्रामीणों की मानें तो पहले तो कहीं सैनिटाइज नहीं हो रहा है। जब गांव के लोग बार-बार कहते हैं तब जाकर किसी तरह कोरम पूरा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed