फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Six nominated for Ghoraval Bar Association election, voting on February 5

घोरावल बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए छह ने किया नामांकन, मतदान पांच फरवरी को

Mon, 01 Feb 2021 06:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 06:14 PM IST
विज्ञापन
Six nominated for Ghoraval Bar Association election, voting on February 5
घोरावल। दी घोरावल बार एसोसिएशन के नए पदाधिकारियों के चुनाव के लिए पहले दिन सोमवार को कुल छह पर्चा दाखिल किया। इनमें से अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री समेत छह पदों के लिए एक - एक नामांकन पत्र दाखिल किए गए।
विज्ञापन

एल्डर कमेटी के चेयरमैन व मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रयागदास ने बताया कि कुल 6 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई और इतने ही नामांकन पत्र दाखिल किए गए। अध्यक्ष पद के लिए गुलाब सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए सुजीत कुमार यादव, महामंत्री पद के लिए तेजभान, प्रवक्ता के लिए महेश कुमार यादव, अध्यक्ष अनुशासन के लिए आशीष कुमार सिंह एवं आय व्यय निरीक्षक पद के लिए दिनेश कुमार ने नामांकन पत्र दाखिल किया। उन्होंने बताया कि दो फरवरी को भी नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। इसके अलावा तीन फरवरी को नामांकन पत्रों की वापसी, जांच और प्रत्याशियों की सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। इसके बाद आवश्यकता होने पर 5 फरवरी को दिन में 11 से दो बजे तक मतदान होगा। उसी दिन अपराह्न तीन बजे मतगणना के पश्चात चुनाव परिणाम की घोषणा कर दी जाएगी। इस मौके पर गोपाल सिंह, सुशील कुमार शुक्ला, फखरे आलम, अफजाल अहमद सिद्दीकी, आशुतोष कुमार मिश्रा, आलोक कुमार सिंह, अवधेश कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed