फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   six laborers including five women scorched due to lightning in sonbhadra

Sonbhadra News: खेत में गिरी बिजली, धान की रोपाई कर रहीं पांच महिलाओं समेत छह मजदूर झुलसे

Fri, 29 Jul 2022 03:30 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, सोनभद्र
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनभद्र Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 29 Jul 2022 03:30 PM IST
सार

सोनभद्र के अदलगंज गांव में शुक्रवार को धान की रोपाई करते वक्त खेत में बिजली गिर गई। चपेट में आने से पांच महिलाओं समेत छह मजदूर झुलस गए। 

विज्ञापन
six laborers including five women scorched due to lightning in sonbhadra
सोनभद्र में गिरी बिजली - फोटो : Social Media

विस्तार

सोनभद्र के अदलगंज गांव में शुक्रवार को बिजली गिरने से धान की रोपाई कर रहे छह मजदूर झुलस गए। इसमें पांच महिलाएं हैं। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक की हालत गंभीर बनी हुई है।  रिमझिम बारिश के बाद कुछ इलाकों में धान की रोपाई शुरू हो गई है।

विज्ञापन


शुक्रवार को चोपन थाना क्षेत्र के  अदलगंज गांव निवासी रामलखन के खेत में मजदूर धान की रोपाई कर रहे थे। दोपहर में तेज गरज के साथ खेत में बिजली गिर गई। इससे रोपाई कर रहीं शिव कुमारी (58) पत्नी नंदलाल निवासी मीतापुर, अनीता (31) पत्नी सागर निवासी कुरछा, फूलझारी (45) पत्नी वीरभद्र निवासी बगनारी, बसंती (45) पत्नी रामजियावन निवासी कुरूहूल, चिरौजिया (44) पत्नी दीपनारायण निवासी अदलगंज, सोहन (30) पुत्र रामप्यारे निवासी अदलगंज झुलस गए। आनन-फानन सभी को जिला अस्पताल ले जा गया। घायलों में शिवकुमारी की हालत गंभीर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed