फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Six interstate smugglers arrested with 52 animals

Sonebhadra News: 52 पशुओं के साथ छह अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

Fri, 23 Feb 2024 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Feb 2024 10:39 PM IST
विज्ञापन
Six interstate smugglers arrested with 52 animals
घोरावल कोतवाली क्षेत्र के खिरिहिटा के जंगल में शुक्रवार को पुलिस ने 52 पशुओं के साथ छह अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद उनका चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि शुक्रवार को एसआई अजय पांडेय, त्रिभुवन राय, चंद्रशेखर सिंह पुलिस फोर्स के साथ क्षेत्र में चेकिंग के लिए भ्रमण कर रहे थे। ग्राम खिरिहटा के रास्ते जंगल से पशुओं के साथ छह लोग जाते दिखे। उन्हें रोककर पूछताछ की गई तो पशु तस्करी की बात सामने आई।
विज्ञापन

उनके कब्जे से 19 बैल, 11 गाय, 12 बछड़ा, 10 बछिया सहित कुल 52 पशु मुक्त कराए गए। तस्करों की पहचान झारखंड के गढ़वा निवासी राजकुमार भुइया, बिहार के कैमूर निवासी परमेश्वर तुरिया, कन्हैया पासवान, वीरेंद्र तुरिया, चोपन के कनछ निवासी रमेश पाल और घोरावल के बर्दिया निवासी राजकुमार कोल उर्फ मुन्ना के रुप में हुई। सभी के विरुद्ध गोवध निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed