फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Six hundred voters in the name disappeared Rajasri

राजासरई में छह सौ वोटरों के नाम गायब

Tue, 18 Aug 2015 11:41 PM IST
अमर उजाला संवाददाता, सोनभद्र
अमर उजाला संवाददाता, सोनभद्र Updated Tue, 18 Aug 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
Six hundred voters in the name disappeared Rajasri
म्योरपुर ब्लाक के राजासरई गांव में मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर  गड़बड़ी की गई है। यहां पूर्व में करीब आठ सौ साठ वोटर थे। लेकिन इस बार जो सूची जारी हुई है उसमें गांव के महज 217 लोगों का ही नाम शामिल किया गया है।
विज्ञापन


इस तरह करीब छह सौ वोटरों के नाम गायब हैं। इससे नाराज ग्रामीणों ने गांव के प्राथमिक विद्यालय पर प्रदर्शन किया और जांच कर कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत जिलाधिकारी से भी की है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार म्योरपुर ब्लाक के राजासरई गांव में पिछले पंचायती चुनाव के दौरान करीब 860 वोटर थे। इस बार जो वोटरलिस्ट जारी हुई है उसमें वोटरों की संख्या घटकर करीब 417 ही रह गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों का आरोप है कि इसमें भी बड़ी गड़बड़ी की गई है। गांव के महज 217 लोगों का नाम ही वोटर लिस्ट में शामिल किया गया है जबकि दो सौ से अधिक अन्य नाम किसी दूसरे गांव के लोगों का  शामिल कर लिया गया है।

इसको लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। इस पर ग्रामीणों ने मंगलवार को ग्राम पंचायत के प्राथमिक विद्यालय के पास  प्रदर्शन किया और इस गड़बड़ी की जांच कराने की मांग की।

गांव के नरेंद्र  देव, आनंद कुमार का आरोप है कि चुनाव में गड़बड़ी कराने की नीयत से फर्जी वोटर लिस्ट तैयार की गई है। बाहरी लोगों का नाम वोटर लिस्ट में शामिल किया गया है, जो सरासर गलत है। यहां के लोगों का नाम साजिश के तहत वोटर लिस्ट से गायब कर दिया गया है।



ग्रामीणों ने चेताया कि यदि इसकी जांच कराकर  कार्रवाई नहीं की गई तो जिलाधिकारी कार्यालय प्रदर्शन किया जाएगा। उधर म्योरपुर के एडीओ पंचायस्त्रत्त्त प्रेमनाथ चौबे का कहना है कि वोटर लिस्ट से बाहरी लोगों का नाम काटा जाएगा और यहां के लोगों का नाम जोड़ा जाएगा।

प्रदर्शन करने वालों में रामवृक्ष, अंजनी कुमार, रमाकांत, श्याम सुंदर, बाबूराम, रामनारायण, बाबूलाल, रामशरण, दयाराम, कालीचरण शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed