{"_id":"62332b390c8d29044e0693e0","slug":"sitting-in-dharna-demanded-24-hours-hospital-and-train-operation-sonbhadra-news-vns6436887176","type":"story","status":"publish","title_hn":"धरना में बैठ 24 घंटे अस्पताल और ट्रेन संचालन की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धरना में बैठ 24 घंटे अस्पताल और ट्रेन संचालन की मांग की
राबर्ट्सगंज रामजानकी मंदिर में धरने पर बैठे सोनभद्र विकास मंच के पदाधिकारी।
- फोटो : SONBHADRA
Link Copied
सोनभद्र विकास मंच के संस्थापक ज्ञानेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव ने बृहस्पतिवार को पुराना जिला अस्पताल के सामने श्रीरामजानकी मंदिर के पास में धरना दिया। सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक धरने पर बैठे रहे। कहा कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं की जाती है तब तक धरने पर बैठेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि शहर में 24 घंटे चिकित्सालय चलाने का लिखित आश्वासन पूरा कराने और मूलभूत जनहित समस्या पूरा कराने के लिए धरने पर बैठे हैं। कहा कि संगठन की प्रमुख मांग शहर में 24 घंटे चिकित्सालय चलाने का लिखित आश्वासन पूरा कराया जाए। रेलवे स्टेशन की समुचित व्यवस्था के साथ ही मुंबई हावड़ा सूरत ट्रेन चलाई जाए। प्रधान डाकघर, पासपोर्ट आफिस खुलवाने, चिकित्सा, शिक्षा के गिरते स्तर सुधारने, वन खनन की सुरक्षा एवं प्रदूषण मुक्त कराने, नजूल भूमि फ्री होल्ड कराने, सीमेंट कंपनी की तरफ से कब्जा किए गए 52 बीघा जमीन खाली कराने और भ्रष्टाचार की सीबीआई जांच कराने की मांग की जा रही है। इस मौके पर महासचिव शिव प्रसाद यादव, आशीष कुमार शुक्ला, राम भवन सिंह, रमेश प्रसाद मौर्य, परमेश्वर, विजय प्रसाद, विश्व नाथ, गिरीश, लहरी श्रीवास्तव, राम पूजन, अवधेश श्रीवास्तव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।