फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sit om die vraag Nagar Panchayat

डाला को नगर पंचायत बनाने की मांग तेज

Wed, 17 Feb 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,सोनभद्र
ब्यूरो,अमर उजाला,सोनभद्र Updated Wed, 17 Feb 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
Sit om die vraag Nagar Panchayat
डाला को नगर पंचायत का दर्जा दिलाने के लिए डाला नगर पंचायत बनाओ संघर्ष समिति ने संघर्ष तेज कर दिया है। बुधवार को नगर में जन जागरूकता अभियान चलाया गया। शहीद स्थल से शुरू हुए अभियान में डोर टू डोर लोगों को पर्चा बांटा गया। साथ ही 18 फरवरी को रामलीला मैदान में धरने को भी सफल बनाने की अपील की गई।
विज्ञापन


समिति के अध्यक्ष अंजनी पटेल ने बताया कि डाला को नगर पंचायत बनाए जाने को लेकर 2009  से अभियान के तहत संघर्ष चल रहा है। सात वर्षों के संघर्ष में जिले से लेकर प्रदेश स्तर तक यह मुद्दा उठाया जा चुका है। बसपा के बाद अब सपा सरकार में भी लगातार अभियान चल रहा है। क्षेत्र की जनता को सरकार से नगर पंचायत का दर्जा मिलने की काफी उम्मीद है। बताया कि डाला नगर पंचायत के लिए सारे मानक पूरा करता है।
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं ने बताया कि यूपी सरकार ने अगस्त 2014 में नई नगर पंचायत बनाने के लिए जो मानक तय किया है, उसके अनुसार अब ग्राम पंचायत से न तो प्रस्ताव पास कराने की जरूरत है और न ही पंचायती राज के निदेशक से सहमति लेने की अनिवार्यता है। अभियान में विनोद यादव, राजू चौधरी, संतोष कुमार, सुगेनी प्रसाद, अन्नू गुप्ता, शाहिद अली, काली चरण शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed