{"_id":"66c4cecb39b74dc75606ed8c","slug":"sisters-who-went-to-bathe-in-the-dam-died-due-to-drowning-sonbhadra-news-c-20-1-vns1023-700987-2024-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: डैम में नहाने गई बहनों की डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: डैम में नहाने गई बहनों की डूबने से मौत
विज्ञापन
सोनभद्र सीमा से सटे मध्यप्रदेश के सिंगरौली में स्थित मोरवा थाना क्षेत्र के झिगुरदा बस्ती में डैम में दो सगी बहनों की पानी में डूबने से मौत हो गई।
झिंगुरदा बस्ती निवासी विजय सिंह गोड़ की सात वर्षीय पुत्री ईशा सिंह अपनी तीन साल की बहन आकांक्षा सिंह के साथ दोपहर एक बजे घर से करीब 100 मीटर दूर स्टॉप डैम में नहाने गई थी।
जहां बरसात के कारण सात फीट तक पानी बढ़ा हुआ था, जिस कारण दोनों की डूब कर मौत हो गई। इस घटना की जानकारी कई घंटे बाद उसकी मां को लगी जब वह उन्हें ढूंढते हुए स्टॉप डैम के करीब पहुंची तो बच्चों के कपड़े मिले।
कुछ समय तक तलाश करने पर मां को बच्चों का शव डैम में दिखा। सूचना मिलते ही मोरवा निरीक्षक कपूर त्रिपाठी द्वारा गठित टीम भी मौके पर पहुंचकर शवों का पंचनामा तैयार कर कार्रवाई में जुट गई।