{"_id":"693c7139ffe904bc9c0f6a29","slug":"sir-there-is-no-network-in-our-village-how-can-we-avail-the-benefits-of-the-schemes-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-138756-2025-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: साहब! हमारे गांव में नेटवर्क नहीं, कैसे पाएं योजनाओं का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: साहब! हमारे गांव में नेटवर्क नहीं, कैसे पाएं योजनाओं का लाभ
विज्ञापन
चोपन/जुगैल। जुगैल ग्राम के पंचायत भवन में शुक्रवार को ग्रीन चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें समाज कल्याण विभाग के राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड और डीएम बद्रीनाथ सिंह ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों गांव में नेटवर्क का मुद्दा उठाया। कहा कि नेटवर्क के अभाव में योजनाओं का लाभ उन तक नहीं पहुंच पाता। राज्यमंत्री ने केंद्रीय संचार मंत्री से मुलाकात कर समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया।
राज्यमंत्री संजीव गोंड ने कहा कि ग्रामीणों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। ग्रामीण इसका लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि ग्रीन चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों को अधिक से अधिक पौधरोपण के लिए प्रेरित किया जा रहा है, ताकि प्रदूषण कम हो और गांवों का पर्यावरण बेहतर बने। डीएम बद्रीनाथ सिंह ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर विकास कार्यों की वास्तविक स्थिति जानी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि ग्रामीणों की समस्याओं का शत-प्रतिशत निस्तारण कराया जाए।
डीएम ने मनरेगा के तहत रोजगार उपलब्ध कराने, महिलाओं को समूहों से जोड़ने, आयुष्मान कार्ड बनवाने, आंगनबाड़ी केंद्रों पर नियमित पोषाहार वितरण और आवास योजना के लाभार्थियों को समय से आवास उपलब्ध कराने पर जोर दिया। उन्होंने शौचालयों की मरम्मत कराने, कन्या सुमंगला योजना के पात्र लाभार्थियों को चिह्नित करने और यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं से वंचित न रहे। डीएम ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति कम रहती है, इसलिए अभिभावक भी बच्चों को नियमित स्कूल भेजने में सक्रिय भूमिका निभाएं। कार्यक्रम के दौरान मंत्री संजीव गोंड और डीएम ने पंचायत परिसर में पौधरोपण भी किया। इस अवसर पर एडीएम (नमामि गंगे) रोहित यादव, डीडीओ हेमंत कुमार सिंह, डीसी मनरेगा रविंद्र वीर सिंह, डीपीआरओ नमिता शरण, जिला पूर्ति अधिकारी ध्रुव गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- --
विद्यालय पहुंचे डीएम ने व्यवस्था देखी
चोपन। डीएम बद्रीनाथ सिंह ने शुक्रवार को प्राथमिक विद्यालय बहेराडाड़ का औचक निरीक्षण किया। वे सीधे कक्षाओं में पहुंचे और बच्चों से सवाल-जवाब कर उनके बौद्धिक स्तर का आकलन किया। उन्होंने शिक्षकों को पठन-पाठन की गुणवत्ता में और सुधार करने के निर्देश दिए। निरीक्षण में विद्यालय में पंजीकृत 69 में से 52 छात्र-छात्राएं उपस्थित मिले। उन्होंने कहा कि अभिभावकों को भी नियमित स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया जाए। मिड-डे मील की गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान दिया। उन्होंने बच्चों से मेन्यू के अनुसार भोजन की जानकारी ली और रसोई कक्ष एवं खाद्यान्न भंडारण की स्थिति की खुद जांच की। उन्होंने सफाई व्यवस्था बेहतर करने के निर्देश दिए। वहीं, मंत्री समाज कल्याण विभाग संजीव कुमार गोंड और डीएम ने जुगैल स्थित मनरेगा मिनी स्टेडियम का भी निरीक्षण किया। उन्होंने ग्राम प्रधान और अधिकारियों को स्टेडियम में जरूरी खेल सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।