फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Singrauli's Lal died in a road accident

सिंगरौली के लाल की सड़क हादसे में मौत

Mon, 11 May 2020 09:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
Singrauli's Lal died in a road accident
सिंगरौली। मोरवा बाजार निवासी उप निरीक्षक मोहम्मद शाहिद (38) की सड़क हादसे में रविवार रात मौत की सूचना पर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। शाहिद मध्य प्रदेेश के पन्ना जिले में स्थित धरमपुर थाने के प्रभारी थे। पन्ना के अजयगढ़ घाटी में हुए सड़क दुर्घटना में रविवार की रात वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। हादसे के बाद उनको गंभीर हालत में जबलपुर में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उनकी मौत के बाद मोरवा के लोगों में शोक व्याप्त है।
विज्ञापन

मोहम्मद शाहिद मोरवा छोटी (नूरी) मस्जिद के पास रहते थे। उनके भाई अरशद अली मोरवा में ही व्यापार करते हैं। सोमवार को देर शाम तक उनका शव मोरवा पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। शाहिद की मौत पर मोरवा के पार्षद परमेश्वर पटेल, मोरवा थाने के निरीक्षक नागेंद्र प्रताप सिंह, शाहिद के मित्र उपनिरीक्षक विनय शुक्ला सहित क्षेत्र के कई अन्य लोगों ने गहरा दुख जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed