{"_id":"621e145836557b5456514d07","slug":"singrauli-defeated-kakri-in-the-opening-match-sonbhadra-news-vns6410409193","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्घाटन मैच में सिंगरौली ने ककरी को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्घाटन मैच में सिंगरौली ने ककरी को हराया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊर्जांचल कप लेदर बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का मंगलवार को शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता के पहले दिन उद्घाटन मैच सिंगरौली और ककरी की टीम के बीच हुआ। इसमेें सिंगरौली की टीम विजेता रही।
विवेक सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच की शुरुआत कराई। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सिंगरौली ने 19 ओवर में 137 रन बनाए। इसमें विशाल तोमर ने 27, शशांक ने 20 सर्वाधिक रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी ककरी की टीम को सिंगरौली ने नौवें ओवर में 47 रन पर आल आउट कर मैच अपने नाम कर लिया। ककरी की तरफ से सतेंद्र ने 16 रन, मनोज ने 12 रन बनाया। ककरी की टीम से सतेंद्र, पंकज, रितिक ने 2-2 विकेट और सिंगरौली की तरफ से विशाल तोमर ने चार, चंद्रप्रताप ने तीन, बी किरण ने दो विकेट चटकाए। इसके साथ ही पहले दिन के उद्घाटन मैच में सिंगरौली ने 90 रनों से अपने खाते में जीत दर्ज कराई। इसके बाद अमित शर्मा की ओर से विशाल सिंह तोमर को सर्वाधिक रन और विकेट लेेने पर मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। इस मौके पर टीएन सिंह, वरिष्ठ क्रिकेटर राकेश शर्मा, अशोक राय, नरेंद्र पासवान, दीपक गुप्ता, सोनू पनिका, अमित शर्मा, श्वेताभ, सुनील, ऋषभ, आयुष, मयंक आदि उपस्थित रहे। बुधवार को सिंगरौली और अनपरा के मध्य दूसरा मैच खेला जाएगा।