{"_id":"3edba90032e932e3878ec35c5e2102bc","slug":"silver-award-to-ntpc-rihand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनटीपीसी रिहंद को रजत अवार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनटीपीसी रिहंद को रजत अवार्ड
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
Updated Sat, 24 Oct 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एनटीपीसी रिहंद के केमिस्ट्री विभाग की क्वालिटी सर्किल टीम (एक्वा) को पिछले दिनों दक्षिण कोरिया में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय क्वालिटी कंट्रोल सर्किल सम्मेलन 2015 में रजत पुरस्कार से नवाजा गया।
इस प्रतियोगिता में भारत के अलावा बंगलादेश, श्रीलंका, चीन, जापान, थाईलैंड, मलेशिया, सिंगापुर, हांगकांग, इंडोनेशिया, फिलीपींस, दक्षिण कोरिया सहित 14 देशों की 293 क्वालिटी सर्किल टीमों ने भाग लिया था।
इसमें भारत के पब्लिक एवं प्राइवेट सेक्टर की 79 टीमों ने अपनी प्रस्तुति दी। कोरियन स्टैंडर्ड एसोसिएशन की ओर से आयोजित सम्मेलन में अपने-अपने देश की राष्ट्रीय क्वालिटी सर्किल सम्मेलन में विजेता बनी टीमों को शिरकत का मौका दिया गया।
विज्ञापन
इसमें एनटीपीसी रिहंद की टीम भ्ाी भ्ााग ली थी। प्रतियोगिता के दौरान एनटीपीसी रिहंद की एक्वा टीम ने क्लेरीफाइड वाटर सिस्टम में हाई टर्बिडिटी की आ रही समस्या का समाधान किया। इसके लिए केमिकल लाइन फ्लाशिंग सिस्टम और डिस्लजिंग सिस्टम का प्रेशर बढ़ाकर टर्बिडिटी की मात्रा 10 एनटीयू के अंदर लाई गई।
इसी प्रस्तुति पर रजत पुरस्कार हासिल हुआ। दक्षिण कोरिया से वापस हुई टीम के लीडर राकेश राम, सदस्य आरएन पांडेय, आरटी दास, फेसिलिटेटर दशरथ, कोआर्डिनेटर पीएन प्रसाद को समूह महाप्रबंधक के श्रीधर ने सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि इस सफलता ने परियोजना कर्मियों का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है।