फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Silent procession organized against the desolation of Obra market

ओबरा बाजार उजाड़ने के खिलाफ निकाला मौन जुलूस

Sat, 17 Oct 2020 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Silent procession organized against the desolation of Obra market
ओबरा में मौन जुलूस निकालते व्यापारी। - फोटो : SONBHADRA
ओबरा। ओबरा बाजार उजाड़ने के खिलाफ ओबरा बाजार समिति के आह्वान पर शनिवार को नगर के सैकड़ों व्यापारियों ने विशाल मौन संपर्क जुलूस निकाला। इस दौरान व्यापारियों ने स्लोगन लिखे तख्तियों को हाथ में लेकर पूरे बाजार क्षेत्र का भ्रमण किया। वहीं ओबरा बाजार समिति के समर्थन में व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद कर समिति को पूरा समर्थन दिया।
विज्ञापन

बाजार के गल्ला मंडी में सुबह आठ बजे व्यापारी एकत्रित होकर पंक्तिबद्ध तरीके से सिनेमा रोड, चूड़ी गली, चोपन रोड, वीआईपी रोड, मुख्य महाप्रबंधक आवास रोड होते हुए चिल्ड्रेन पार्क व वीआईपी रोड होते हुए बुद्ध बिहार में पंहुचकर मौन संपर्क जुलूस समाप्त किया। कार्यक्रम से पूर्व आंबेडकर और सुभाष चंद बोस की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। तख्तियों पर व्यापारियों की आह-साहब न करो वाह, छीना रोटी का ठिकाना-साहब बना मनमाना, व्यापारी को न रोटी न दाम-साहब से सरकार बदनाम, व्यापारियों का बलिदान-साहब से सरकार बदनाम आदि स्लोगन लिखे थे। इस दौरान व्यापारियों ने उजाड़ी गई दुकानों की पुनर्स्थापना करने और दुकानों के उजाड़ने पर पूर्ण रोक लगाने की मांग की। कार्यक्रम में संयोजक आचार्य प्रमोद चौबे, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष उमा शंकर सिंह, रमेश सिंह यादव, निशांत कुशवाहा,भोला कन्नौजिया, मिथिलेश अग्रहरि, दिलीप चफनु, रवींद्र गर्ग आदि लोग शामिल रहे। ओबरा बाजार बचाओ संघर्ष समिति के सचिव गिरीश पांडेय ने प्रभावित व्यापारियों से द्विपक्षीय वार्ता करने के लिए मुख्य महाप्रबंधक को पत्र भी सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed