फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Silence on the roads on the first day of the curfew

कर्फ्यू के पहले दिन सड़कों पर पसरा रहा सन्नाटा

Sat, 01 May 2021 06:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 06:37 PM IST
विज्ञापन
Silence on the roads on the first day of the curfew
सोनभद्र। जिले में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन की ओर से शुक्रवार रात आठ बजे से लगे कर्फ्यू के बाद अगले दिन शनिवार को सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। इस दौरान जिले के प्रमुख नगरों राबर्टसगंज, ओबरा, रेणुकट, घोरावल, अनपरा समेत अन्य बाजारों की दुकानें पूरी तरह से बंद रहीं। हालांकि अलसुबह लोग जरूरी सामान मसलन दूध अन्य घरेलू सामान लेने के लिए बाजारों में दिखाई दिए। लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही बाजार और सड़कों पर पूरी तरह सन्नाटा छाया रहा। पुलिस चक्रमण करती रही।
विज्ञापन

कोरोना के बढ़ते संक्रमण पर लगाम लगाने के लिए जिले में शुक्रवार की रात से शुरू हुआ वीकेंड कर्फ्यू मंगलवार की सुबह तक जारी रहेगा। रात से ही कर्फ्यू के दौरान पूरी सख्ती जारी है। सड़कों पर शनिवार की सुबह लोगों की आवाजाही कम रही। जिन्हें बहुत जरूरत है वही लोग घर से बाहर निकल रहे हैं। सुबह राबर्ट्सगंज के पार्कों के बाहर सन्नाटा पसरा रहा। लोग मॉर्निंग वॉक के लिए कम ही निकले। दुकानें बंद रहीं। रात से ही कर्फ्यू के दौरान से जिला पुलिस की पेट्रोलिंग जारी रही। राबर्ट्सगंज में बस स्टैंड पर यात्रा करने के लिए नाम मात्र के यात्री दिखाई दे रहे थे । यही हाल पूरे जिले के वाहन स्टैंड पर देखने को मिली। नगर और आसपास के इलाकों में फोर्स के साथ सदर एसडीएम कृपा शंकर पांडेय, सीओ राजकुमार त्रिपाठी अलग अलग भ्रमण कर कर्फ्यू का पालन कराने में जुटे रहे ।
विज्ञापन

कर्फ्यू का उल्लंघन करने वालों पर होगी कार्यवाही
सोनभद्र। कर्फ्यू के दौरान अगर किसी को इमरजेंसी में अस्पताल जाना पड़ता है तो उसे जाने दिया जाएगा। यदि कोई सब्जी बेच रहा है, तो उसे बिना पास के भी अनुमति दी जाएगी। वीकेंड कर्फ्यू के दौरान शादी में 50 और अंतिम संस्कार में 20 लोगों के शामिल होने की अनुमित है। कर्फ्यू के दौरान जिम, ऑडिटोरियम, मॉल, स्पा, मनोरंजन पार्क और सभा कक्ष बंद रहेंगे। सिनेमाघरों में भी केवल 30 प्रतिशत लोगों को प्रवेश दिया जाएगा। कर्फ्यू के दौरान आवश्यक सेवाएं और शादी समारोह प्रभावित नहीं होंगे। सरकार की तरफ से कर्फ्यू को लेकर जारी गाइड लाइन का उल्लंघन करने वालों के विरूद्घ कार्यवाही की जायेगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन

.............
वर्जन-
सभी एसडीएम, सीओ, थाना प्रभारी को कर्फ्यू का कड़ाई से पालन कराने का निर्देश दिया गया है। जनपदवासियों से अपील है कि बहुत जरूरी होने पर ही घरों के बाहर निकलें।
-योगेंद्र बहादुर सिंह-अपर जिलाधिकारी सोनभद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed