फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sigra Varanasi defeats Duddhi in quarterfinals

Sonebhadra News: दुद्धी को हरा सिगरा वाराणसी क्वार्टर फाइनल में

Fri, 13 Jan 2023 10:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jan 2023 10:38 PM IST
विज्ञापन
Sigra Varanasi defeats Duddhi in quarterfinals
22वीं चौधरी गोविंद सिंह स्मृति राज्यस्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का चौथा लीग मैच शुक्रवार को दुद्धी व सिगरा वाराणसी के बीच खेला गया। वाराणसी ने दुद्धी को चार विकेट से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। मैन आफ द मैच का पुरस्कार सुरेश पटेल, लाल मोहन दूबे द्वारा दीपक यादव को दिया गया।
विज्ञापन

मैच के मुख्य अतिथि सुनील श्रीवास्तव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टॉस उछाला गया। दुद्धी के कैप्टन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 162 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी सिगरा वाराणसी की टीम ने 18.5 ओवरों में 6 विकेट खोकर 168 रन बनाए। इस तरह मैच को 4 विकेट से जीतकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। वाराणसी टीम से बल्लेबाजी करते हुए विकास यादव 13 गेंद पर तीन चौके की मदद से 24 रन, संदीप 14 गेंद पर छह चौके की मदद से 30 रन, श्रीजन राज 22 गेंद पर 2 चौके एक छक्के की मदद से 27 रन, दीपक यादव 26 गेंद पर दो चौके एक छक्के की मदद से 37 रन बनाए। पांचवा लीग मैच शनिवार को विकास क्रिकेट क्लब शाहगंज व प्रकाश पाली क्लीनिक रॉबर्ट्सगंज के बीच खेला जाएगा। इस मैच के निर्णायक अंपायर नौशाद खान व सुरेश सिंह रहे। कमेंट्री अमृत गुप्ता ने तथा स्कोरिंग नीलेश विश्वकर्मा व प्रियांशु एवं डिजिटल स्कोरिंग कासिम हाशमी ने किया। इस मौके पर माला चौबे, सुरेश सिंह पटेल, इरशान खान, प्रशांत मिश्रा, मुन्ना हाशमी, श्रीकांत पांडेय, संतोष पटेल व अजीत मोदनवाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed