फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Signed in the name of providing accommodation

Sonebhadra News: आवास दिलाने के नाम पर करा लिए दस्तखत, अब बेदखली का निर्देश

Thu, 13 Apr 2023 10:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Apr 2023 10:17 PM IST
विज्ञापन
Signed in the name of providing accommodation
चोपन। डाला चौकी क्षेत्र के लंगड़ामोड़ के पास आबाद बस्ती के लोगों ने बृहस्पतिवार को राज्यमंत्री संजीव सिंह गोंड के आवास पर गुहार लगाई। फर्जी ढंग से कागजों पर दस्तखत कराकर उन्हें बेघर करने की शिकायत की। ग्रामीणों ने लंगड़ा मोड़ पर सांकेतिक प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन

बस्ती की फुलकुमारी, रामकली, लखपतिया, विमला, चमेली, श्यामकली आदि ने बताया कि करीब पंद्रह दिन पूर्व एक कंपनी के कुछ कर्मचारी उनके पास आए। उन्होंने पूरे बस्ती के लोगों से आवास, शौचालय समेत अन्य सुविधाओं का लाभ दिलाने के नाम पर एक पेपर पर धोखे से हस्ताक्षर करा लिया। इसके बाद बुधवार को बिल्ली मारकुंडी के लेखपाल ने बस्ती में आकर उसी कागजात का हवाला देकर उनसे मकान को हटाने को कहा। दशकों से बस्ती में रहकर गुजर-बसर करते आ रहे लोग अचानक से बेघर होने की आशंका से सहमे हैं। ग्रामीणों ने बस्ती को बचाने और मामले में जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर न्याय देने की गुहार लगाई। इस मौके पर अनिल, बलवंत यादव, इंदल, लल्लू कोल, बलवंत, बबलू कोल, फुलकारी, कौशल्या, सीमा, प्रेमा देवी, मीना, शुसीला, बच्चिया, कलावती, कौशल्या, शीला आदि मौजूद रहे। समाज कल्याण राज्य मंत्री ने तत्काल डीएम से वार्ता कर समाधान की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed