{"_id":"68126011dcd25e04e30792a2","slug":"sidra-naaz-became-topper-in-12th-prince-became-topper-in-10th-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-127698-2025-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: 12वीं में सिद्रा नाज, 10वीं में प्रिंस बने टॉपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: 12वीं में सिद्रा नाज, 10वीं में प्रिंस बने टॉपर
विज्ञापन
यूपी बोर्ड के बाद सीआईएससीई ने भी बुधवार को हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का परिणाम घोषित कर दिया। इंटर में सिद्रा नाज ने 95 प्रतिशत अंक पाकर विज्ञान तो महेश कुमार पांडेय ने 94.50 प्रतिशत अंकों के साथ वाणिज्य वर्ग में पहला स्थान पाया। दसवीं में सर्वाधिक 97.8 फीसदी अंक हासिल कर प्रिंस टॉपर बने।
जिले में सिर्फ डीसी लेविस मेमोरियल स्कूल ही सीआईएससीई बोर्ड से संचालित हैं। नतीजों को लेकर विद्यालय के बच्चों में सुबह से ही उत्साह बना रहा। विद्यालय की प्रधानाचार्या सिमोना सुसान ने बताया कि कक्षा 12 में 91 विद्यार्थी शामिल हुए थे और 90 ने परीक्षा में सफलता पाई।
विज्ञान वर्ग की छात्रा सिद्रा नाज़ ने 95 प्रतिशत अंक पाकर इंटर में टॉप किया। वहीं दीपक भट्ट 94 फीसदी अंक पाकर दूसरे और आयुष सिंह ने 92.25 प्रतिशत अंक पाकर तीसरा स्थान पाया।
विज्ञापन
वाणिज्य वर्ग में महेश कुमार पांडेय ने 94.50 प्रतिशत अंक पाकर प्रथम, रोशन कुमार 85.5 फ़ीसदी के साथ दूसरे और खुशी अग्रवाल 84.5 फीसदी अंक पाकर तीसरे स्थान पर रहीं।
कक्षा दसवीं में विद्यालय के कुल 148 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी। सभी सफल रहे। छात्र प्रिंस ने 97.8 फ़ीसदी अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं अयान मोजामिल 96.2 फीसदी अंकों के साथ दूसरे और लोकेश कुमार वर्मा 95.8 फीसदी अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
विद्यालय के प्रबंधक जय सिंह डेविड और प्रधानाचार्य सिमोना सुसान ने शानदार नतीजों पर अध्यापकों, छात्रों व अभिभावकों को बधाई दी।