{"_id":"60692e977e17e31d0042f702","slug":"shuttering-of-lanco-project-in-sonbhadra-falls-down-suddenly-many-workers-injured","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र में बड़ा हादसा: लैंको परियोजना में बॉयलर की शटरिंग गिरने से 13 मजदूर घायल, सीएम योगी ने लिया संज्ञान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र में बड़ा हादसा: लैंको परियोजना में बॉयलर की शटरिंग गिरने से 13 मजदूर घायल, सीएम योगी ने लिया संज्ञान
Sun, 04 Apr 2021 10:21 AM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sun, 04 Apr 2021 10:21 AM IST
विज्ञापन
मौके पर मौजूद मजदूर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में रविवार सुबह 1200 मेगावाट की अनपरा सी लैंको परियोजना में 600 मेगावाट की यूनिट नंबर दो के अनुरक्षण कार्य के दौरान बॉयलर का भाड़ा (शटरिंग) गिर गया। इसमें 13 श्रमिक घायल हो गए। इस घटना से परियोजना में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
वहां मौजूद लोगों ने बताया कि यूनिट नंबर-दो के बॉयलर अनुरक्षण के लिए 80 मीटर ऊंचाई पर लगाया गया भाड़ा भरभरा कर गिर गया। इसमें काम कर रहे श्रमिक नीचे गिरकर घायल हो गए। मलबे में फंसे मजदूरों को जब बाहर निकाला गया तो 13 लोग घायल मिले। इसमें से पांच की हालत गंभीर होने पर जयंत के नेहरू चिकित्सालय भेजा दिया है।
विज्ञापन
उधर घटना के बाद परियोजना में हड़कंप मच गया। मौके पर स्थानीय पुलिस व परियोजना के अधिकारी डटे हुए हैं। घायलों को ले जाने के लिए कई चिकित्सालयों की एंबुलेंस लगाई गई हैं। एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि अनुरक्षण कार्य के दौरान घटना हुई है। घायलों को अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान
जिला प्रशासन की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, लैंको कंपनी के थर्मल पावर प्लांट में हुई दुर्घटना का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है। उन्होंने स्थानीय प्रशासन को निर्देशित किया है कि मौके पर तत्काल राहत कार्य कराया जाए। घायलों का उचित इलाज कराया जाए और गंभीर रूप से घायलों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा केंद्रों पर भेजा जाए।
मौके पर किसी प्रकार की अव्यवस्था न होने पाए। उन्होंने अपर मुख्य सचिव ऊर्जा को घटना की जांच के निर्देश दिए हैं। घटना की जांच करते हुए जिम्मेदारी तय की जाएं और तत्काल प्रभावी कार्रवाई की जाए।
ये हुए हैं गभीर घायल
- धर्मजीत(25) निवासी घघरा (सोनभद्र)
- शिवम(20) निवासी अनपरा (सोनभद्र)
- विवेक(34) निवासी कासगंज
- संदीप कुमार(25) निवासी घघरा (सोनभद्र)
- शिव कुमार(27) निवासी ओबरा (सोनभद्र)