फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Shrikrishna janmashtami will not celebrate in public

सार्वजनिक रूप से कहीं नहीं मनेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

Sat, 08 Aug 2020 09:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
Shrikrishna janmashtami will not celebrate in public
राबर्ट्सगंज में विक्री के लिए रखी श्रीकृष्ण की प्रतिमा। - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। कोरोना महामारी को देखते हुए इस साल जिले में सार्वजनिक रूप से कहीं भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी नहीं मनाई जाएगी और न ही कोई कार्यक्रम आयोजित होगी। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन में होने वाला विशेष कार्यक्रम भी स्थगित कर दिया गया है। हालांकि अपने घरों में भक्तजन सोशल डिस्टेसिंग मेंटेन करते हुए श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मना सकते हैं। जन्माष्टमी के मद्देनजर बाजारों में भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति और पालकी की दुकानें सजनें लगी है।
विज्ञापन

इस साल श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 12 अगस्त को मनाया जाएगा। इसके मद्देनजर राबट्र्सगंज सहित अन्य बाजारों में भगवान श्रीकृष्ण के बाल रूप की मूर्ति, पालकी और सजावटी सामानों की दुकानें अभी से सजने लगी हैं। राबट्र्सगंज मेन चौक के दुकानदार संदीप केशरी और सुजीत कुमार का कहना है कि बाजार में 20 रुपये से लेकर 700 रुपये मूल्य तक की भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति और पालकी उपलब्ध है। कोरोना महामारी की वजह से पिछले सालों की तुलना में इस साल बाजार डाउन है। वहीं दुकानदार जितेन्द्र केशरी का कहना है कि सतर्कता बरतते हुए दुकान खोली जा रही है। साप्ताहिक लॉकडाउन की वजह से शनिवार और रविवार को दुकान बंद है। सोमवार को सभी दुकानें खुलने से अच्छी दुकानदारी होने की उम्मीद है। उधर प्रतिसार निरीक्षक एके सिंह ने बताया कि पुलिस लाइन सहित जिले में कहीं भी सार्वजनिक रूप से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी नहीं मनाई जाएगी। पुलिस लाइन में इस दिन होने वाले विशेष आयोजन स्थगित कर दिए गये हैं। लोग अपने घरों में सोशल डिस्टेसिंग मेंटेन करते हुए पूजन कर सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed