फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   shower flowers on auspiciou occassion

झांकियों पर पुष्पों की वर्षा

Tue, 28 Mar 2017 10:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/सोनभद्र
ब्यूरो/अमर उजाला/सोनभद्र Updated Tue, 28 Mar 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
shower flowers on auspiciou occassion
राबर्ट्सगंज में मॉ दक्षिणेश्वर काली मंदिर से निकली कलश शोभा यात्रा में शामिल लोग
 चैत्र नवरात्र के आगमन एवं हिंदू नव वर्ष की पूर्व संध्या पर धूमधाम के साथ मंगलवार को दंडइत बाबा राबर्ट्सगंज परिसर में स्थित दक्षिणेश्वर काली मंदिर से कलश शोभा यात्रा निकली। सड़क के किनारे एवं मकानों के छतों से श्रद्धालु दक्षिणेश्वर काली के आठवें स्थापना दिवस पर निकली कलश यात्रा में मां दुर्गा आदि देवी-देवताओं की भव्य झांकी पर पुष्पों की वर्षा कर रहे थे। भक्ति गीतों पर श्रद्धालु थिरकते हुए आगे बढ़ रहे थे। जय श्रीराम के साथ ही शेरावली के जयकारे से नगर गूंजयमान हो गया।
विज्ञापन


सांय चार बजे मंदिर परिसर से विद्यान पंडित कृष्णनंद त्रिपाठी की सानिध्य में महंत मृत्युंजय त्रिपाठी एवं विनोद मिश्रा ने वैदिक मंत्रोचार के साथ कलश का पूजन-अर्चन कराया। इसके बाद महिलाएं, किशोरी, युवतियां स्कूली छात्राएं सिर पर कलश लेकर रवाना हुई। मां काली दक्षिणेश्वर काली मंदिर समिति के तत्वाधान में कलश यात्रा कचहरी रोड, सिविल लाइंस, बढ़ौली चौक, मेन मार्केट, रामलीला मैदान, मेन चौक, पन्नूगंज मार्ग, महिला थाने हुए पुन: काली मंदिर पहुंची।
विज्ञापन


यहां विद्यानों ने मंत्रोचार के साथ कलश की स्थापना कराया। वहीं रास्ते में जगह-जगह सड़क के किनारे एवं मकानों के ऊपर से श्रद्धालुओं ने यात्रा में चल रहे मां दुर्गा, काली, श्रीकृष्ण आदि देवी-देवताओं की झांकियों के ऊपर पुष्पों की वर्षा की। आरती भी उतारी गई। श्रद्धालुओं ने देवी-देवताओं के दरबार में अर्जी लगाई। कलश यात्रा में शामिल लोगों को परेशानी न हो, इसके मद्देनजर फोर्स यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने में लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed