फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Shops laid off for power

बिजली के लिए बंद रखीं दूकानें

Thu, 10 Sep 2015 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र Updated Thu, 10 Sep 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
Shops laid off for power
बिजली समस्या से आजिज आकर सर्वदलीय लोगों ने गुरुवार को कोन बस स्टैंड पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। विरोध स्वरूप व्यापारियों ने अपनी दूकानें बंद रखीं।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे कोन एसओ अतुल सिंह को धरना दे रहे लोगों ने चार सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा और शीघ्र समस्या के समाधान के आश्वासन पर पहले दिन का धरना स्थगित कर दिया। लोगों ने कहा कि दूसरे दिन भी सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन


कोन सब स्टेशन में एक साल से ब्रेकर जलने के बाद ओवरलोड के नाम पर महज दो घंटे बिजली की आपूर्ति हो रही है। कई बार उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन अभी तक ओवरलोड की समस्या का समाधान नहीं हुआ और न ही जले ब्रेकर को बदला ही गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बात को लेकर बुधवार को व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील जायसवाल के नेतृत्व में लोग सब स्टेशन पर अवर अभियंता का घेराव करने जा पहुंचे। फोन पर एसडीओ से बातचीत हुई और जब एक्सईएन से बात की गई तो उन्होंने सब स्टेशन में आग लगाने की बात कही।

इससे लोगों में नाराजगी बढ़ गई और गुरुवार से अनिश्चितकालीन धरना पर बैठने का निर्णय ले लिया। धरने को संबोधित करते हुए कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल प्रसाद गुप्त ने कहा कि जब तक बिजली की समस्या का समाधान नहीं हो जाता धरना चलता रहेगा।

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी ने कहा कि बिजली की समस्या का समाधान हरहाल में चाहिए। इसके लिए चाहे जितने दिन धरना-प्रदर्शन अथवा भूख हड़ताल क्यों न करनी पड़े की जाएगी।

कोन एसओ अतुल सिंह को दिए ज्ञापन पत्र में कोन सब स्टेशन में जले ब्रेकर की मरम्मत किए जाने, पांच एमवीए का ट्रांसफार्मर लगाए जाने, तीन की जगह चार फीडर बनाए जाने और क्षेत्र के जर्जर तारों को बदले जाने की मांग की गई है।


इस मौके पर अवर अभियंता ठाकुर प्रसाद ने भी शीघ्र ही समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। धरना देने वालों में विजय शंकर जायसवाल, विकलेश भारती, त्रिभुवन सिंह, ओम प्रकाश, विपिन बिहारी, शशांक मिश्रा, श्रवण कुमार, अशोक निराला, श्यामराज आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed