फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Shop near the station reconstructed

थाने के समीप दूकान को खंगाला

Sun, 05 Apr 2015 11:27 PM IST
संवाददाता अमर उजाला सोनभद्र
संवाददाता अमर उजाला सोनभद्र Updated Sun, 05 Apr 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
Shop near the station reconstructed
थाने से महज कुछ कदमों की दूरी पर स्थित एक मोबाइल की दूकान को शनिवार की रात चोरों ने निशाना बनाकर जमकर लूटपाट की। चोरों ने मेन बाजार स्थित जायसवाल कंबीकेशन नामक मोबाइल की दूकान में धावा बोलकर मोबाइल, पेन ड्राइव, ब्लूटूथ तथा मेमोरी कार्ड पर हाथ साफ  कर दिया।
विज्ञापन


पीड़ित दुकानदार पवन कुमार जायसवाल ने बताया कि रविवार की सुबह दस बजे दूकान खोला तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। दूकान के शोकेस में रखे नोकिया, कार्बन, माइक्रोमैक्स, लेमन तथा जोलो कंपनी के कुल 120 पीस टच स्क्रीन मोबाइल सेट गायब थे।
विज्ञापन


वहीं मोबाइल स्पीकर, ब्लूटूथ, पेनड्राइव मेमोरी कार्ड, चार्जर लगभग तीस हजार रुपये मूल्य के सभी सामान गायब थे। इन्होंने बताया कि चोर रात में किसी समय दूकान की टीन शेड के रास्ते अंदर दाखिल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 बताया कि दूकान के समीप ही पुलिस पिकेट भी रात्रि में रहने के बावजूद इस तरह की घटना होने पर नगर में स्थानीय पुलिस पर सवालिया निशान उठ रहा है।

बता दें कि इसके पूर्व भी आठ मार्च को इसी दुकान के बगल में स्थित शंकर लाल गुप्ता के मुर्गा एवं अंडे की दुकान में चोरों ने छत की सीट तोड़कर दुकान को खंगाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed