ओबरा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार को सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के अंतर्गत सड़क सुरक्षा शपथ समारोह एवं सड़क सुरक्षा विषय पर स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ प्रमोद कुमार एवं संयोजक डॉ. संतोष कुमार सैनी ने छात्र -छात्राओं को सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने की शपथ दिलाकर किया।
तत्पश्चात स्लोगन/वॉल राइटिंग के माध्यम से लोगों मे सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने के प्रति जागरूकता लाने के लिए महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं के मध्य स्लोगन/ वॉल राइटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उक्त प्रतियोगिता में कुमारी शिवानी सिंह बीए द्वितीय वर्ष एवं कुमारी हर्षिता पांडे बीकॉम द्वितीय वर्ष ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान, कुमारी आशा बीए द्वितीय वर्ष व कुमारी अर्पिता पांडे एमएससी प्रथम वर्ष ने संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान तथा कुमारी गरिमा सिंह, कुमारी प्रज्ञा मिश्रा बीए द्वितीय वर्ष, कुमारी संजना केसरी बीए प्रथम वर्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि मोहम्मद उबैदुल्ला को चतुर्थ स्थान से संतोष करना पड़ा। उक्त अवसर पर डॉ. राधाकांत पांडे, डॉ. किशोर कुमार सिंह, डॉ. सुनील कुमार ,डॉ उपेंद्र कुमार, डॉ.राजेश प्रसाद, डॉ विभा पांडे ,डॉ. महीप कुमार डॉ. अमूल्य कुमार सिंह ,डॉ.नीरज सिंह आदि प्राध्यापकगणों के साथ साथ कार्यालय अधीक्षक प्रमोद केसरी, महेश पांडे, विकास कुमार मौर्य, धर्मेंद्र आदि इत्यादि कर्मचारीगण, छात्र-छात्राएं, रोवर्स /रेंजर्स, एनएसएस तथा एनसीसी के कैडेट्स मौजूद रहे।