फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Shivaji took up arms to protect religion and nation: Dinesh

धर्म और राष्ट्र रक्षा के लिए शस्त्र उठाए थे शिवाजी : दिनेश

Wed, 11 Jun 2025 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jun 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Shivaji took up arms to protect religion and nation: Dinesh
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से मंगलवार को नगर स्थित रामलीला मैदान में हिंदू साम्राज्य दिवस उत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता जिला कार्यवाह दिनेश ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के छह उत्सव में हिंदू साम्राज्य दिवस उत्सव द्वितीय उत्सव है। यह उत्सव छत्रपति शिवाजी महाराज के सिंहासन आरूढ़ के दिन प्रतिवर्ष ज्येष्ठ शुक्ल त्रयोदशी को मनाया जाता है।
विज्ञापन

उत्सव का उद्देश्य शिवाजी के शासन प्रबंध, उनकी न्याय व्यवस्था और सामाजिक व्यवस्था को समाज के सामने लाना है। आज ही के दिन ज्येष्ठ शुक्ल त्रयोदशी को रायगढ़ के किले में छत्रपति शिवाजी का राज्यारोहण हुआ था। 6 जून 1674 को शिवाजी मुगलों को परास्त कर लौटे थे और इसके बाद पूरे रीति रिवाज और धूमधाम से शिवाजी महाराज का मराठा शासक के रूप में राज्याभिषेक समारोह हुआ था। हर साल रायगढ़ में यह समारोह विशेष तौर पर मनाया जाता है। इस राज्याभिषेक के बाद ही शिवाजी महाराज को छत्रपति कहा जाने लगा। वीर छत्रपति शिवाजी महाराज ने धर्म और राष्ट्र रक्षा के लिए शस्त्र उठाए थे। शिवाजी महाराज ने हिंदू समाज को उस कालखंड में एकजुट करने का कार्य किया था, और उसी से प्रेरणा लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ निरंतर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जब हिंदू समाज एक होकर आगे बढ़ेगा, तभी समूचे विश्व में भारत की जय-जयकार होगी। इसके साथ ही उन्होंने इतिहास की कई बातों का जिक्र करते हुए छत्रपति शिवाजी के जीवन काल पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में जिला प्रचार प्रमुख नीरज सिंह, नगर संघ चालक संगम गुप्ता , विभाग सेवा प्रमुख अवध, विभाग गो संवर्धन प्रमुख नंदलाल,नगर कार्यवाह महेश , कीर्तन, तारकेश्वर, बच्चन, मनीष खंडेलवाल, कृष्णकुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed