फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Shikshamitras protested, demanding regularization

Sonebhadra News: शिक्षामित्रों ने किया प्रदर्शन, नियमित करने की मांग

Tue, 23 Jul 2024 05:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2024 05:00 AM IST
विज्ञापन
Shikshamitras protested, demanding regularization
आदर्श समायोजित शिक्षक-शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन ने सात सूत्री मांगों को लेकर सभी ब्लॉकों में बीआरसी पर प्रदर्शन किया। मांगों के समर्थन में नारे लगाए। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन बीईओ को सौंपा।
विज्ञापन

घोरावल ब्लॉक में शिक्षामित्रों ने सोमवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र पर धरना दिया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन खंड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार सिंह को साैंपा।
विज्ञापन

ब्लॉक अध्यक्ष रामरक्षा ने कहा कि शिक्षामित्र कम मानदेय पर विद्यालयों में कार्य कर रहे हैं। कई वर्षों से उनके मानदेय में वृद्धि भी नहीं की गई है। उन्होंने शिक्षामित्रों को अध्यादेश लेकर नियमित करने, इस प्रक्रिया तक 12 महीने के पूर्णकालिक वेतन देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सुषमा झा ने कहा कि महिला शिक्षामित्रों को उनके ससुराल के स्थान पर ट्रांसफर की सुविधा दी जाए। साथ ही सीसीएल, मैटरनिटी लीव समेत अन्य सुविधाएं दी जाएं।

इस मौके पर संजय कुमार सिंह, राजा साहब, राजाराम सिंह, मनोज कुमार मिश्र, अंजू श्रीवास्तव, रामेश्वर सोनी, मनोज कुमार सिंह आदि शिक्षामित्र, अनुदेशक व शिक्षक मौजूद रहे।
सदर ब्लॉक के शिक्षा मित्रों ने कृपाल राम दुबे के नेतृत्व में रॉबर्ट्सगंज नगर के रामलीला मैदान से जुलूस निकाला। बीईओ कार्यालय पर पहुंचकर जुलूस सभा के रूप में तब्दील हो गया। अध्यक्षता एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष वकील अहमद खान ने किया।
इस मौके पर अनुदेशक संघर्ष समिति के जिला संयोजक रविभूषण सिंह, शिवम अग्रवाल, संतोष कुमारी, प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष योगेश पांडेय, धीरेंद्र पति तिवारी, इंदु प्रकाश, कुंजलता त्रिपाठी, राजकुमार मौर्य आदि रहे।
उधर, बभनी में प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाॅक अध्यक्ष मो. आरिफ, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के ब्लाॅक अध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता, उत्तर प्रदेशीय शिक्षक संघ के ब्लाॅक महामंत्री सुनील सिंह, अनुदेशक संघ के ब्लाॅक अध्यक्ष श्याम चरण आदि ने प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा।

कोन में ब्लॉक अध्यक्ष दिवाकर प्रकाश कन्नौजिया के नेतृत्व में बीआरसी पर सांकेतिक धरना व विरोध प्रदर्शन कर बीईओ लोकेश मिश्रा को ज्ञापन सौंपा। इसमें दिलीप त्रिपाठी, दिवाकर कन्नौजिया, अमरेश चौबे, उमेश चौबे, बालेश्वर प्रजापति, रवींद्र कुमार, चंद्रशेखर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed