{"_id":"6491738373ed7c92800e2a63","slug":"shiksha-mitra-returning-after-visiting-maa-vaishno-devi-died-on-the-way-suddenly-her-health-deteriorated-2023-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra: मां वैष्णो देवी के दर्शन कर लौट रही शिक्षा मित्र की रास्ते में मौत, अचानक बिगड़ी तबीयत और फिर...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra: मां वैष्णो देवी के दर्शन कर लौट रही शिक्षा मित्र की रास्ते में मौत, अचानक बिगड़ी तबीयत और फिर...
Tue, 20 Jun 2023 03:08 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
Published by: किरन रौतेला
Updated Tue, 20 Jun 2023 03:08 PM IST
सार
म्योरपुर ब्लॉक के देवरी निवासी सुरेंद्र अग्रहरी की पत्नी संध्या (50) गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में शिक्षा मित्र में पद पर कार्यरत थीं। उनका मायका दुद्धी में है। गत 17 जून को मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का जत्था दुद्धी से जम्मू गया था, इसमें संध्या भी शामिल रहीं। मां वैष्णो देवी के दर्शन के बाद उन्हें हिमाचल प्रदेश होते हुए लौटना था।
विज्ञापन
Sonebhadra: मां वैष्णो देवी के दर्शन कर लौट रही शिक्षा मित्र की रास्ते में मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जम्मू गई दुद्धी निवासी महिला शिक्षा मित्र की दर्शन के बाद लौटते समय रास्ते में मौत हो गई। भवन से कटड़ा मार्ग पर अर्धकुंवारी के पास शिक्षामित्र की तबीयत अचानक बिगड़ गई। डॉक्टर तक पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। मंगलवार को घटना की खबर मिलते ही लोग सन्न रह गए। मां वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की मदद से उनका शव दुद्धी लाया जा रहा है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Jaunpur: दो पक्षों में विवाद के दौरान युवक को मारी गोली, गंभीर हाल में वाराणसी रेफर, मचा हड़कंप
विज्ञापन
म्योरपुर ब्लॉक के देवरी निवासी सुरेंद्र अग्रहरी की पत्नी संध्या (50) गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में शिक्षा मित्र में पद पर कार्यरत थीं। उनका मायका दुद्धी में है। गत 17 जून को मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का जत्था दुद्धी से जम्मू गया था, इसमें संध्या भी शामिल रहीं। मां वैष्णो देवी के दर्शन के बाद उन्हें हिमाचल प्रदेश होते हुए लौटना था। 19 जून को श्रद्धालुओं ने भवन में देवी के दर्शन किए। इसके बाद रात में वापस कटड़ा आने लगे। रात करीब ढाई बजे रास्ते में अर्धकुंवारी के पास अचानक संध्या देवी की तबीयत बिगड़ गई। सीने में तेज दर्द की शिकायत पर सहयात्रियों ने श्राइन बोर्ड से संपर्क किया। डॉक्टर के पास ले जाने से पहले ही संध्या ने दम तोड़ दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। मंगलवार की सुबह खबर मिलते ही दुद्धी और म्योरपुर में लोग सन्न रह गए। परिजनों के मुताबिक सभी यात्री यात्रा खत्म कर वापस लौट रहे हैं। श्राइन बोर्ड की मदद से शव घर लाया जा रहा है।
विज्ञापन