{"_id":"75920a7a95f555da25a91a4b8cf1ad3e","slug":"shicshamitron-boycott-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षामित्रों का बहिष्कार आज से ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षामित्रों का बहिष्कार आज से
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
Updated Sun, 13 Sep 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन की रविवार को बभनी ब्लाक संसाधन केंद्र पर आपात बैठक बुलाई गई। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र शाही के निर्देश पर शिक्षामित्र और समायोजित शिक्षकों के सोमवार से दो दिवसीय विद्यालयीय कार्य के बहिष्कार का निर्णय लिया गया। इसके अलावा अपने हक की लड़ाई के लिए सुप्रीम कोर्ट जाने का भी फैसला किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष अफजल अहमद ने कहा कि हाईकोर्ट के फैसले के बाद प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र शाही से वार्ता हुई है। उनके निर्देश पर शिक्षामित्र और समायोजित शिक्षक दो दिनों तक विद्यालयीय कार्य का बहिष्कार करेंगे।
उन्होंने कहा कि हम लोग चुप नहीं बैठने वाले हैं, बल्कि अपने हक की लड़ाई के लिए सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षामित्रों ओर समायोजित शिक्षकों की यह कुर्बानी जरूर रंग लाएगी।
विज्ञापन
कहा कि उन्हें सुप्रीम कोर्ट पर पूर्ण भरोसा है कि उन्हें जरूर न्याय मिलेगा। अंत में हाईकोर्ट के फैसले से आहत होकर जिन शिक्षामित्रों और समायोजित शिक्षकों ने आत्महत्या की है, उनकी दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर शोक संवेदना व्यक्त की गई। इस मौके पर प्रवीण केशरी, सुजीत पांडेय, अशोक कुमार, रीमा देवी, विद्यावती, सरोज, मंजू, लक्ष्मी प्रसाद, अजीत पांडेय, चंद्रसेन पांडेय, उमेश आदि रहे।