{"_id":"5f00a8ec8ebc3e433922ccee","slug":"sheet-assigned-to-reduce-the-price-of-petrol-and-diesel-sonbhadra-news-vns533950656","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल और डीजल के दाम कम करने के लिए सौंपा पत्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल और डीजल के दाम कम करने के लिए सौंपा पत्रक
विज्ञापन
घोरावल। पेट्रोल -डीजल के मूल्यों में लगातार हो रही वृद्धि वापस लेने की मांग को लेकर शनिवार को कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रामराज गोंड़ के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने घोरावल ब्लॉक मुख्यालय खरुआंव पर विरोध जताया। इस दौरान राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन बीडीओ उमेश सिंह को सौंपा गया।
राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन में कहा गया है कि एक तरफ देशवासी स्वास्थ्य एवं आर्थिक महामारी से लड़ रहे हैं, वहीं पेट्रोल व डीजल के मूल्य व उत्पाद शुल्क को बार बार बढ़ाकर इस मुश्किल वक्त में मुनाफाखोरी कर रही है। मई 2014 में पेट्रोल पर 9.2 रुपए एवं डीजल पर 3.46 रूपए प्रति लीटर उत्पाद शुल्क था। पिछले छह साल में भाजपा सरकार के दौरान पेट्रोल में 23.78 रूपए और डीजल में 28.37 रुपए प्रति लीटर उत्पाद शुल्क की अतिरिक्त बढोत्तरी की उत्पाद शुल्क में बार बार वृद्धि कर मोदी सरकार ने पिछले छह वर्षों में 18 लाख करोड़ रुपए कमा लिए। बीते तीन महीने में पेट्रोल पर 21.50 रूपए और डीजल पर 26.48 रुपए प्रति लीटर मूल्य व उत्पाद शुल्क बढ़ा दिया। यह स्थिति तब है जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम कम हुए हैं। कहा कि 5 मार्च 2020 के बाद पेट्रोल व डीजल के दामों व उत्पाद शुल्क में की गई बढ़ोतरी को तत्काल वापस लेने का निर्देश सरकार को दें, ताकि इस मुश्किल वक्त में जनता को राहत मिल सके। पूर्व कार्यवाहक जिलाध्यक्ष नामवर कुशवाहा, राजबली पांडेय, रविशंकर त्रिपाठी, मोहनलाल बियार, वंशीधरदेव पांडेय, आशुतोष देव पांडेय, राहुल सिंह, रामप्यारे, प्रिंस कुमार पांडेय, श्यामलाल बियार, विकास, चंद्रमणि भारती आदि मौजूद रहे।
पेट्रोल, डीजल का दाम वापस लेने की मांग
रामगढ़। पेट्रोल और डीजल का दाम करने के लिए शनिवार को कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन खंड़ विकास अधिकारी चतरा निरंकार मिश्रा को सौंपा। पत्रक के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति से तत्काल मूल्य वृद्धि वापस लेने की मांग की है। कमलेश ओझा, दयाशंकर पाण्डेय ,वसीम, अकरम, प्रशांत ओझा, अवनीश सिंह, शैलेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।