{"_id":"5846fc434f1c1b243444802e","slug":"she-became-the-daughter-of-wealth","type":"story","status":"publish","title_hn":"दौलत की बेटी बन गई मायावती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दौलत की बेटी बन गई मायावती
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
Updated Tue, 06 Dec 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
दौलत की बेटी बन गई मायावती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य एवं उ.प्र. विधानसभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि मायावती दलितों का दुहाई देकर बाबा साहब को चौराहे पर नीलाम कर कांशीराम के आंदोलन को चकनाचूर कर रही है। वह दलित के वोटों का सौदागर बन गयी है। मायावती स्वयं को दलितों की देवी कहती हैै, लेकिन वह दलितों की देवी तो नही बन पायी मगर दौलत की बेटी जरूर बन गई।
राबट्र्सगंज के रामलीला मैदान में मंगलवार को भाजपा का पिछड़ा वर्ग सम्मेलन को संबोधित करते हुए स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि 56 प्रतिशत आबादी पिछड़ा वर्ग का है। बावजूद इसके समाज के लोग आज तक गुमराह होते रहे। प्रदेश में जब-जब सपा के नेतृत्व में सरकार बनी है गुंडाराज, हत्या, बलात्कार, डकैती बढ़ी। विशिष्ट अतिथि लाल बहादुर पटेल ने कहा कि यूपी ही नहीं देश की राजनीति में पिछड़े वर्गों का 56 प्रतिशत योगदान है।
भाजपा सर्व समाज के लिए काम करती है। पिछड़ा वर्ग भाजपा के साथ खड़ा हो गया है। अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा ने कहा कि संगठन समाज के अंतिम व्यक्ति तक को लाभाविंत करने की विचार धारा पर कार्य करता है। सम्मेलन में जिला संयोजक बिन्दू जायसवाल, प्रभारी उदयनाथ मौर्या ने आए हुए अतिथियों का स्वागत एवं आभार प्रकट किया। इसके पूर्व पूर्व विधायक अनिल मौर्य, इं. रमेश पटेल, मोहन कुशवाहा और विनोद