फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   shastr poojan kar manaaya gaya sangh ka sthaapana

शस्त्र पूजन कर मनाया गया संघ का स्थापना दिवस

Mon, 18 Oct 2021 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
shastr poojan kar manaaya gaya sangh ka sthaapana
ओबरा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल स्वयं सेवक। - फोटो : SONBHADRA
ओबरा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताृओं ने रविवार की शाम सेक्टर स्थित खेल मैदान में संघ का स्थापना दिवस और शस्त्र पूजन हर्षोल्लास के साथ मनाया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता विभाग संघ चालक पुनीत लाल का मार्ग दर्शन स्वयंसेवको को प्राप्त हुआ। उन्होंने स्वयंसेवकों को देश प्रेम के लिए प्रेरित किया। संघ की कार्य प्रणाली और संघ स्थापना के उद्देश्य पर भी प्रकाश डाला। बताया कि विजय दशमी के दिन ही आदि सर संघ चालक डॉ. हेडगेवार ने 1925 में नागपुर में संघ की स्थापना की थी। संघ वर्ष भर में कुल छह उत्सव मनाता है। उसमें विजय दशमी के उत्सव भी एक है। कार्यक्रम के अंत में संघ की प्रार्थना करने के बाद कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम में जिला प्रचारक आशीष, नगर प्रचारक राम बाबू, नगर कार्यवाह दीपेश दीक्षित, सह नगर कार्यवाह मृदुल, नगर प्रचार प्रमुख भोला दुबे, कार्यक्रम के मुख्य शिक्षक यश गर्ग, डॉ. एके शर्मा, सुबरन, राजेश यादव, राजू मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed