फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Shaktipunj Express train will run from seven

शक्तिपूंज एक्सप्रेस को मिली हरी झंडी, लोगों में खुशी की लहर

Sun, 04 Oct 2020 09:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
Shaktipunj Express train will run from seven
चोपन/दुद्धी/चोपन। रेल मंत्रालय ने छह माह के इंतजार के बाद जबलपुर हावड़ा शक्तिपुंज एक्सप्रेस को सात अक्टूबर से चलाने का निर्णय लिया है। कोविड 19 की शर्तों के साथ ट्रेन का संचालन होगा। यात्रियों को यात्रा के दौरान सोशल डिस्टेंस रखना होगा, मॉस्क लगाना होगा और हाथों को सैनिटाइज करना होगा। इन नियमों का पालन न करने वाले लोगों को ट्रेन की यात्रा नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन

जबलपुर हावड़ा शक्तिपुंज एक्सप्रेस ट्रेन जबलपुर से सात अक्तूबर को चलेगी और चोपन आठ अक्तूबर की सुबह 9.15 पर पहुंचेगी। यहां से 9.40 पर हावड़ा के लिए प्रस्थान करेगी। ट्रेन में एसएलआर बोगी सहित कुल 19 बोगियां रहेंगी। इसमें एसी वनकी एक बोगी, एसी टू की एक बोगी तथा एसी तीन की तीन बोगियां रहेंगी। साथ ही 10 स्लीपर बोगी तथा दो जनरल बोगी व एसएलआर की दो बोगियां शामिल हैं। स्टेशन प्रबधंक जेएम मिश्रा ने बताया कि अभी तक एक ही ट्रेन के संचालन का आदेश मिला है। जल्द ही और भी ट्रेनों के संचालन का आदेश मिल जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि शक्तिपुंज एक्सप्रेस सोनभद्र के मिर्चाधुरी, ओबरा डैम, चोपन होते हुए रेणुकूट, विंढमगंज जाएगी। इससे यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जैन ने कहा कि इस ट्रेन के संचालन से खुशी जताई है। साथ ही चोपन कटनी पैसेंजर, चोपन चुनार पैसेंजर, वाराणासी शक्ति नगर सिंगरौली इंटरसिटी आदि ट्रेनों को भी चलाने की मांग की है। दुद्धी: शक्तिपुंज जबलपुर हावड़ा एक्सप्रेस को सात अक्तूबर से चलाने की तैयारियां रेलवे प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। स्टेशन अधीक्षक अरुण कुमार पांडे ने बताया कि कोरोना की गाइडलाइन का पालन करते हुए ट्रेन चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट.....
रेलवे स्टेशन पर आरक्षित रेलवे टिकट काउंटर खुला
दुद्धी। रेलवे प्रशासन ने करीब छह महीने बाद रेलवे से आम यात्रियों को सफर करने के लिए आरक्षित रेलवे टिकट तथा इस मार्ग पर चलने वाले रेल एक्सप्रेस की टिकट के लिए काउंटर स्थानीय रेलवे स्टेशन पर खोल दिया है। रेलवे स्टेशन के अधीक्षक अरुण कुमार पांडे ने बताया कि दुद्धी रेलवे स्टेशन पर आरक्षित टिकट के अलावा इस मार्ग पर चलने वाले ट्रेन एक्सप्रेस के टिकट के लिए टिकट काउंटर खोल दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed