फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Shahganj in quarterfinals after defeating Robertsganj

राबर्ट्सगंज को हराकर शाहगंज क्वार्टर फाइनल में

Mon, 17 Jan 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Shahganj in quarterfinals after defeating Robertsganj
चौधरी गोविंद सिंह ग्राउंड पर चल रही 21वीं चौधरी गोविंद सिंह स्मृति राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का अंतिम लीग मैच शाहगंज ने जीत लिया। कड़े मुकाबले में राबर्ट्सगंज की टीम को 28 रनों से मात देकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि यूथ कांग्रेस सोनभद्र के जिलाध्यक्ष अमित चतुर्वेदी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच की शुरुआत की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए शाहगंज की टीम ने 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 190 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी रॉबर्ट्सगंज की टीम 19.3 ओवरों में सभी विकेट खोकर 162 रन ही बना पाई। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जतिन प्रधान को दिया गया। अंपायर मुकेश श्रीवास्तव व नौशाद खान रहे। कमेंट्री अमृत गुप्ता और स्कोरिंग नीलेश विश्वकर्मा व शाहरुख खान ने की। इस मौके पर भाजपा नेता माला चौबे, बाबू पंकज सिंह, आध्या पांडेय, राजकुमार केसरी, सुनील श्रीवास्तव, सुरेश सिंह, सत्य प्रकाश केसरी, मुन्ना हाशमी, मार्शल, अफजल खान, गोलू केसरी, आसिफ खान, शमशेर खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed