फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sexual exploitation on the pretext of marriage, case against three

Sonebhadra News: शादी का झांसा देकर यौन शोषण, तीन पर मुकदमा

Sun, 02 Feb 2025 11:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
Sexual exploitation on the pretext of marriage, case against three
दुद्धी। कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक शिक्षिका को प्रेमजाल में फंसाकर शारीरिक संबंध बनाने, बाद में शादी से इन्कार करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने शादी का झांसा देकर कई बार गर्भपात भी कराया। भरोसा दिलाने के लिए, कचहरी जाकर नोटरी के जरिए शादी इकरारनामा लिखवाया गया। निकाह के लिए दबाव बनाए जाने पर आपत्तिजनक वीडियो-तस्वीरें वायरल करने की धमकी दी जाने लगी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस आरोपी दो सगे भाइयों के साथ ही उनकी मां के खिलाफ केस दर्ज कर जांच में जुट गई है। मूलतः पश्चिम बंगाल की रहने वाली पीड़िता ने एसपी को दी गई तहरीर में बताया कि उसे पति ने तलाक दे दिया है। इसके बाद से वह अपना और अपने दो बच्चों का भरण-पोषण दुद्धी के एक निजी स्कूल में पढ़ा करके कर रही है। बताया कि शहबाज आलम निवासी दीघुल दुकान चलाता है। उससे जान-पहचान बढ़ी और उसने उससे शादी का वायदा करते हुए उसके साथ पति-पत्नी का व्यवहार करने लगा। शादी का झांसा देकर वह यौन शोषण करता रहा। कई बार गर्भपात भी कराया। शादी का दबाव बनाने पर 24 फरवरी 2024 को दुद्धी कचहरी ले जाकर नोटरियल शादी इकरारनामा कराया। इसके बाद उसने कई बार संबंध बनाया। आरोप है कि जब उसने रीति-रिवाज के मुताबिक निकाह करने और घर ले जाकर पत्नी के रूप में रखने के लिए कहा तो आपत्तिजनक फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दी। पुलिस ने मामले में शहबाज आलम, उसके भाई अफरोज आलम और उनकी मां के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed