{"_id":"62cc6e49fa30297b0a7604a1","slug":"sewer-water-entering-the-school-trouble-in-commuting-sonbhadra-news-vns6635019137","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल में घुस रहा सीवर का पानी, आने-जाने में परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल में घुस रहा सीवर का पानी, आने-जाने में परेशानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निकाय क्षेत्र के लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए सोमवार को निकायों में समाधान दिवस का आयोजन हुआ। राबर्ट्सगंज नगर पालिका और चोपन नगर पंचायत में चार-चार मामले पहुंचे। वहीं डाला में दो शिकायतों का निस्तारण हुआ। रेणुकूट में शिकायत सुनने के लिए कोई जिम्मेदार मौजूद नहीं था। लिहाजा शिकायतकर्ता भी लौट गए। ज्यादातर जगहों पर नाली-खड़ंजा के मामले रहे।
ईओ के अवकाश पर होने के चलते नगर पालिका राबर्ट्सगंज में जेई मनीष कुमार और डीपीएम नीरज कुमार ने शिकायतें सुनीं। राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज के शिक्षकों ने कार्यालय पहुंचकर गंदे पानी की निकासी की मांग की। बताया कि सीवर का पानी कॉलेज के मुख्य द्वार से होते हुए विद्यालय परिसर में घुसता है। इससे शिक्षकों और छात्र-छात्राओं को आने-जाने में परेशानी होती है। तत्काल कर्मचारियों को भेजकर सफाई के लिए कहा गया। हर्ष नगर वार्ड निवासी राजेंद्र प्रसाद ने नाली की सफाई ना होने की शिकायत की। सफाई नायक आकाश को संबंधित नाली की सफाई कराने को निर्देशित किया गया। डीपीएम ने बताया कि चारों मामलों का मौके पर निस्तारण कराया गया। इस मौके पर नगर पालिका के विमलेश कुमार संत कुमार, आकाश आदि मौजूद रहे। चोपन नगर पंचायत के सभागार में सुनवाई के दौरान पेयजल से संबंधित कुल 4 मामले आए। ईओ महेंद्र सिंह ने तत्काल निस्तारित कराया। डाला में भी दो मामले आए। रेेणुकूट में शिकायत सुनने के लिए कोई जिम्मेदार मौजूद नहीं थे। ईओ नदारद मिले। कोई अन्य कर्मचारी भी शिकायतों की सुनवाई नहीं कर रहा था। लिहाजा आने वाले फरियादी लौट गए। दुद्धी में ईओ भारत सिंह ने शिकायतें सुनकर समाधान किया।