फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Seven rounds of 101 couples in mass wedding

सामूहिक विवाह में 101 जोड़ों ने लिए सात फेरे

Sat, 04 Apr 2015 11:56 PM IST
संवाददाता अमर उजाला सोनभद्र
संवाददाता अमर उजाला सोनभद्र Updated Sat, 04 Apr 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
Seven rounds of 101 couples in mass wedding
गांधी मैदान शनिवार को अनूठे आयोजन का साक्षी बना। मौका था 101 निर्धन कन्याओं के सामूहिक विवाह का। इस दौरान जहां सज-धज कर निकली  बारात आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन


 वहीं हिंदू रीति-रिवाज से 101 जोड़ों का पाणिग्रहण संस्कार संपन्न कराया गया। जयमाल की भी रस्म निभाई गई। प्रशासन, पुलिस परियोजना अधिकारियों के साथ ही समाजसेवियों ने वर-वधू को गृहस्थी के लिए जरूरी सामग्रियां भेंट कर सुखी जीवन का आशीर्वाद दिया। 
विज्ञापन

 
भिखारी भोले बाबा सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित विवाहोत्सव में सुबह से ही उत्साह का माहौल बना रहा। सुबह 11 बजे के करीब सज-धज कर नगर में बारात निकली तो सहसा लोगों के मन में जनकपुरी का परिदृश्य साकार हो उठा। बारात जिस भी गली से निकली, पुष्पवर्षा कर लोगों ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारात विवाह स्थल  पर पहुंची, जहां बारातियों को जलपान कराने के साथ ही दोपहर बारह बजे 101 कन्याओं को सजाकर विवाह पंडाल में ले आया गया।

करीब आधे घंटे बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश पूजन, द्वार पूजन कराते हुए विवाह संपन्न कराया गया। मांगलिक गीत भी गाए गए।

जिन कन्याओं के माता-पिता नहीं थे, उनके कन्यादान की रस्म आयोजक ट्रस्ट के संयोजक भिक्षुक भिखारी बाबा जंगली दास ने निभाई। इस काम में उनकी धर्मपत्नी विमला ने भी उनका साथ दिया।

 कार्यक्रम अध्यक्ष नंदलाल पांडेय ने आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अंत में सभी बारातियों-घरातियों को भोजन कराने के साथ ही, सभी जोड़ों को गृहस्थी के लिए जरूरी उपहार भेंट कर विदा किया गया।

इस मौके पर एसपी शिवशंकर यादव, एसडीएम सदर राजेंद्र प्रसाद तिवारी,  ओबरा सीओ प्रमोद कुमार यादव, लैंको पावर अनपरा के सहायक महाप्रबंधक एसके द्विवेदी, 


निर्मल सिंह, बृषभान अग्रवाल, डीडी गुप्ता, विजय वैश्य, विजय यादव, संदीप सिंह चंदेल, रमेश वर्मा, लवकुश अग्रहरि, भोला दूबे, राजू वैश्य, संग्राम मिश्रा, रमाशंकर द्विवेदी, मुन्ना जायसवाल, रघुनंदन आदि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed