फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Seven lakh jewels stolen from female passenger's bag

महिला यात्री के बैग से सात लाख के गहने चोरी

Sun, 09 Feb 2020 06:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2020 06:33 PM IST
विज्ञापन
Seven lakh jewels stolen from female passenger's bag
राबर्ट्सगंज रोडवेज बस स्टैंड में चोरी का पता लगाता भुक्तभोगी सुमित कुमार मिश्रा। - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। अनपरा से शनिवार की सुबह 10 बजे रोडवेज बस से अपने घर रामनगर जा रही एक महिला यात्री के बैग से लगभग सात लाख रुपये कीमत के आभूषण चोरी हो गए। महिला अपने भाई के मायके से घर जा रही थी। घर पहुंचने पर महिला यात्री को आभूषण चोरी होने की जानकारी हुई। महिला के पति ने रविवार को राबर्ट्सगंज कोतवाली पहुंचकर आभूषण चोरी होने की तहरीर दी। तहरीर लेकर पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन

वाराणसी जिले के रामनगर के समीप पटनवा गांव निवासी सुमित कुमार मिश्रा का कहना है कि उसका ससुराल अनपरा में है। वह पत्नी, बच्चों के साथ ससुराल शादी में आए हुए थे। शादी में शामिल होने के बाद वह घर चले गए। शनिवार की सुबह 10 बजे पत्नी पूजा मिश्रा अपने भाई आशुतोष दुबे और पांच साल के लड़के कुशाग्र मिश्रा के साथ सोनभद्र डिपो की (यूपी 65 ईटी 9320) रोडवेज बस से अनपरा से टेंगरा मोड़ जा रही थी।
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज रोडवेज बस स्टेशन पहुंचते-पहुंचते बस में सिर्फ 13 यात्री बचे, इस नाते रोडवेज बस के सभी यात्रियों को टेंगरा मोड़ जा रही सोनभद्र डिपो की दूसरी रोडवेज बस (यूपी 64 टी 9628) में बैठा दिया गया। घर पहुंचने पर जब पूजा ने बैग खोलकर देखा तो बैग बगल से कटा मिला। बैग से आभूषण गायब मिला। पीड़ित के मुताबिक बैग में सोने की तीन चेन, एक जोड़ा कंगन, गले का हार, एक मंगलसूत्र, सात अंगूठी और दो जोड़ी चांदी का पायल रखा हुआ था। लगभग सात लाख रुपये कीमत का आभूषण चोरी हुआ है। सुमित ने रविवार को आभूषण चोरी की तहरीर राबर्ट्सगंज कोतवाली में दी। पुलिस का कहना है कि मामले की तहरीर लेकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed