फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Seven corona positives including two policemen

दो पुलिसकर्मियों समेत सात मिले कोरोना पाजिटिव

Sat, 04 Jul 2020 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Seven corona positives including two policemen
सोनभद्र। कुछ दिन पहले संक्रमित मिले घोरावल नगर पंचायत के संविदा कर्मी व गुरमा चौकी के पुलिसकर्मी के संपर्क में आए पांच नगर पंचायत कर्मचारियों के अलावा पुलिस के दो जवानों समेत सात लोगों की रिपोर्ट शनिवार को पाजिटिव आई। इसकी पुष्टि सीएमओ डा एसके उपाध्याय ने की है। इसके साथ ही जिले में पाजिटिव मिले लोगों की संख्या 49 हो गई है। जिनमें 34 स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। अब एक्टिव केस की संख्या 15 हो गई है। संक्रमित मिले सभी लोगों को मधुपुर स्थित कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराया गया है। संक्रमित लोगों के आवास व आसपास 250 मीटर की दूरी तक में इलाकों को सील कर बैरिकेडिंग शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन

सीएमओ के मुताबिक शनिवार को 452 लोगों के सैंपल की जांच रिपोर्ट आई। जिसमें दो पुलिस के जवानों व घोरावल नगर पंचायत के पांच कर्मियों समेत सात लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव मिली है, जबकि 445 की रिपोर्ट निगेटिव है। पाजिटिव मिले लोगों में गुरमा पुलिस चौकी में तैनात 27 व 34 वर्षीय जवानों के अलावा नगर पंचायत घोरावल के धनौली निवासी 30 वर्षीय, शिवद्वार के 50 वर्षीय, सामुदायिक भवन अस्पताल मोहल्ला निवासी 36 वर्षीय, मझगांव बस्ती निवासी 26 वर्षीय व वार्डनंबर एक हरिजन बस्ती निवासी 35 वर्षीय व्यक्ति शामिल हैं। घोरावल के सभी पांचों संक्रमित मिले लोग नगर पंचायत के कर्मी हैं। दो पुलिसकर्मियों व नगर पंचायत के पांच कर्मियों समेत सात लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आने पर गुरमा चौकी के अलावा संक्रमित मिले घोरावल नगर पंचायत के सभी पांचो कर्मियों के आवासों व उसके आसपास 250 मीटर की दूरी तक क्षेत्र को सील कर बैरिकेडिंग कराने का कहा गया है। ज्ञात हो, गुरमा पुलिस चौकी के एक जवान व घोरावल नगर पंचायत के एक संविदा कर्मी की रिपोर्ट पिछले दिनों पाजिटिव आई थी। इनके संक्रमित मिलने के बाद पुलिसकर्मी व नगर पंचायत कर्मी के संपर्क में आए लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए थे। जिसमें से पांच नगर पंचायतकर्मियों व गुरमा चौकी के पुलिस के दो जवानों समेत सात लोगों की रिपोर्ट शनिवार को पाजिटिव आईथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed