फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Seven arrested in Nagwan nuisance case

नगवां उपद्रव मामले में सात गिरफ्तार

Sun, 25 Jul 2021 05:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 05:54 PM IST
विज्ञापन
Seven arrested in Nagwan nuisance case
ब्लाक प्रमुख चुनाव में मतगणना के बाद नगवां में हुए उपद्रव के मामले में रायपुर पुलिस ने रविवार को सात आरोपियों को जेल भेज दिया। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

दस जुलाई को नगवां ब्लाक प्रमुख पद के चुनाव में आलोक कुमार सिंह विजेता घोषित हुए थे। परिणाम की घोषणा होते ही सपा खेमे के लोगों ने उपद्रव शुरू कर दिया। पुलिस टीम पर पथराव किया। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने हवाई फायरिंग और आंसू गैस के गोले दागे। इस मामले में सपा जिलाध्यक्ष सहित 20 लोगों को नामजद किया गया था। इसमें 16 लोगों को हिरासत लेकर जेल भेज दिया गया। डेढ़ सौ से अधिक अज्ञात लोग नामजद किए गए थे। इसमें सात लोगों को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया। रायपुर एसओ विश्व ज्योति राय ने बताया कि दुर्जन यादव निवासी सोनबरसा, रामलखन यादव निवासी पड़री, अख़्तर अली उर्फ गोलू निवासी पड़री, सुरविंद उर्फ बबुआ निवासी पनिकप खुर्द, विकास जायसवाल निवासी खलियारी, भुनेश्वर उर्फ जितेंद्र निवासी पड़री, मनोज खरवार निवासी बांकी थाना मांची को हिरासत में लेकर जेल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed