फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Seven accused of conspiracy arrested in Jaypee Power Plant

Sonebhadra News: जेपी पावर प्लांट में चाेरी के सात आरोपी गिरफ्तार

Tue, 20 Aug 2024 03:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2024 03:35 AM IST
विज्ञापन
Seven accused of conspiracy arrested in Jaypee Power Plant
सदर कोतवाली पुलिस ने चुर्क क्षेत्र स्थित जेपी पावर प्लांट के आवासीय परिसर और प्लांट में आए दिन हो रही चोरी के मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया है। जिन्हे न्यायालय भेज दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक कुछ दिन पूर्व श्यामलाल तिवारी ने तहरीर देकर बताया था कि वे जेपी पावर प्लांट चुर्क में वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं। जहां चुर्क क्षेत्र में कंपनी के प्लांट, आवासीय परिसर सहित अन्य जगहों पर अक्सर चोरियां हो रही हैं।
विज्ञापन

चार दिन पहले प्लांट से चोरों ने लोहे की 15 से 20 पाइपें चोरी कर ले गए। मामले में पुलिस केेस दर्ज कर सदर कोतवाल सतेंद्र राय के नेतृत्व में जांच में जुटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस टीम ने चोरी के मामले में सात आरोपितों को चोपन थाना के मारकुण्डी (कोनियवा) निवासी विनय कुमार, धर्मशाला चौक के मनीष गुप्ता, चुर्क निवासी छोटू सोनकर, नई बस्ती चुर्क के नसीम अहमद, आशीष कुमार, घोरावल के ओदार निवासी चंद्रप्रकाश उर्फ गुड्डू मौर्या, इंद्रपुरी कालोनी निवासी अनुराग गुप्ता को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया है।

पाइप और चोरी में उपयोग में लाया गया टेंपो बरामद की किया गया है। टीम में चौकी प्रभारी चुर्क सुनील कुमार, हेड कांस्टेबल अमरजीत यादव, संजय कुमार, वकील कुमार, कांस्टेबल अजीत कुमार, मनीष यादव शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed