{"_id":"6320430db68cc15b0359230a","slug":"sensational-case-from-sonbhadra-youth-attacked-on-a-girl-in-the-bathroom","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र से सनसनीखेज मामला: बाथरूम में छिपा था नकाबपोश, नहाने पहुंची बालिका तो कर दिया हमला और फिर...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र से सनसनीखेज मामला: बाथरूम में छिपा था नकाबपोश, नहाने पहुंची बालिका तो कर दिया हमला और फिर...
Tue, 13 Sep 2022 02:15 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
Published by: किरन रौतेला
Updated Tue, 13 Sep 2022 02:15 PM IST
सार
सोनभद्र में एक घर के अंदर बाथरूम में छिपकर बैठे नकाबपोश ने बालिका पर हमला कर दिया। बालिका नहाने के लिए बाथरूम में गई थी। दरवाजा खोलते ही अंदर छिपकर बैठे एक नकाबपोश युवक ने उसे दबोच लिया। जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
सोनभद्र
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सोनभद्र के पिपरी थाना क्षेत्र में सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक घर के अंदर बाथरूम में छिपकर बैठे नकाबपोश ने बालिका पर हमला कर दिया। उसे जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह उसके चंगुल से छूट कर बालिका ने खुद को बचाया। शोरगुल मचाने के बाद लोग पहुंचे तो हमलावर फरार हो गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
पिपरी नगर के एक मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति ने मंगलवार को पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसकी बेटी (11) सोमवार की दोपहर बाद नहाने के लिए बाथरूम में गई।
विज्ञापन
दरवाजा खोलते ही अंदर छिपकर बैठे एक नकाबपोश युवक ने उसे दबोच लिया। जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह हाथ छुड़ाकर बालिका ने भागने की कोशिश की तो नकाबपोश ने उस पर हमला भी किया। घर में भागकर बालिका ने मां को सूचना दी। मां व अन्य परिजनों के पहुंचने से पहले ही हमलावर फरार हो गया। आसपास काफी तलाश की गई, लेकिन हमलावर का पता नहीं चला। इस बाबत पिपरी एसओ अजय सिंह ने बताया कि पीड़िता के पिता ने तहरीर दी है। मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही हमलावर का पता लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन