फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sensation due to the girl's head being found dead

युवती की सिर कटी लाश मिलने से मची सनसनी

Mon, 21 Sep 2020 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Sensation due to the girl's head being found dead
चोपन। थाना अंतर्गत चोपन के प्रीत नगर के समीप वाराणसी शक्तिनगर मार्ग के पश्चिम पटरी पर झाड़ियों में एक युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने अज्ञात युवती का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल ले गई। समाचार लिखे जाने तक मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। उधर अपर पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मातहतों को घटना का पर्दाफाश करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

प्रीत नगर में दोपहर एक बजे के बाद कुछ लोग लघुशंका करने के लिए सड़क के किनारे झाड़ियों की तरफ गए तो एक हाथ दिखाई दिया। उन्होंने तत्काल पुलिस को मामले की जानकारी देते हुए आसपास के लोगों को भी बताया। घटनास्थल पर पहुंचे थानाध्यक्ष नवीन तिवारी समेत अन्य पुलिस कर्मियों ने झाड़ियों को हटाकर देखा तो 20-21 वर्ष की युवती की सिर कटी लाश पड़ी हुई थी। युवती काले रंग की जींस पैंट और चेकदार शर्ट पहनी थी। कपड़े जगह-जगह फटे हुए थे। धर से सिर गायब था। पुलिस ने शव के आसपास झाड़ियों में खोजबीन की तो एक नया फावड़ा और एक नया बेंट दोनों अलग अलग स्थानों पर मिला । इस दौरान चोपन, डाला समेत आसपास के कई गांवों के काफी संख्या में लोगों ने पहुंच कर युवती की पहचान करने में जुट गए। लेकिन शिनाख्त नही हो पाई। इसके बाद पुलिस शव को जिला अस्पताल में ले जाकर मर्चरी में रखवा दिया। यहां कुछ लोग शव की शिनाख्त करने पहुंचे थे। लेकिन समाचार लिखे जाने तक युवती की पहचान नहीं हो सकी थी। उधर रिमझिम बारिश में एएसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने आसपास के कुछ लोगों से घटना के बारे में पूछताछ किया। एएसपी का कहना है कि शव की शिनाख्त कराई जा रही है। चोपन एसओ के अलावा स्वाट टीम और एसओजी प्रभारी को घटना का पर्दाफाश करने के लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed