फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Selfie point made at Sakhi and Adarsh booths

सखी और आदर्श मतदेय स्थलों पर बना सेल्फी प्वाइंट

Mon, 07 Mar 2022 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 12:32 AM IST
विज्ञापन
Selfie point made at Sakhi and Adarsh booths
जिले में विधान सभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदाता मताधिकार का प्रयोग करें इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से चार मतदान केंद्रों को सखी और 12 मतदान केंद्रों को आदर्श के रूप में चयनित किया गया है। रविवार को सखी और आदर्श मतदेय स्थलों को टेंट आदि लगाया गया। यहां पर सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया है। सखी बूथों पर महिला कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

बतादें कि घोरावल विधान सभा के 326 पोलिंग सेंटर व 424 पोलिंग स्टेशन, राबट्र्सगंज में 281 पोलिंग सेंटर, 397 पोलिंग स्टेशन, ओबरा में 127 पोलिंग सेंटर, 307 पोलिंग स्टेशन और दुद्धी विधान सभा क्षेत्र के 205 पोलिंग सेंटर और 347 मतदेय स्थल है। सहायक निर्वाचन अधिकारी जगरूप पटेल ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय घोरावल के गनीचक कक्ष संख्या-01, कक्ष संख्या-02 और प्राथमिक विद्यालय सजौर- कक्ष संख्या 01 व कक्ष संख्या 02 को सखी मतदेय स्थल बनाया गया है। प्राथमिक विद्यालय बिसरेखी कक्ष संख्या-01, कक्ष संख्या-02, पूर्व माध्यमिक विद्यालय केकराही कक्ष कक्ष संख्या-01, कक्ष संख्या-02 विवेकानंद्र प्रेक्षागृह राबट्र्सगंज के कक्ष संख्या-01, कक्ष संख्या-02, कक्ष संख्या-03, राजा शारदा महेश इंटर कालेज राबट्र्सगंज के कक्ष संख्या-01, कक्ष संख्या-02, कक्ष संख्या-03, कक्ष संख्या-04 और कक्ष संख्या 05 को आदर्श मतदेय स्थल बनाया गया है।
विज्ञापन

969 बूथों से होगी वेब कास्टिंग
सोनभद्र। मतदान के दौरान बूथ की हर गतिविधि पर सीधी नजर रखने के लिए वेब कॉस्टिंग की व्यवस्था की गई है। जिले के 969 बूथों पर वेब कॉस्टिंग कराई जाएगी। सबसे ज्यादा 285 बूथ घोरावल विस क्षेत्र के हैं। इसके अलावा ओबरा से 202, राबर्ट्सगंज से 252 और दुद्धी विस क्षेत्र के 230 बूथों से वेबकॉस्टिंग कराई जाएगी। इसके लिए सभी बूथों पर रविवार को ही वेब कैमरा, इंटरनेट सहित अन्य इंतजाम पूरे कर लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

88 केंद्रों पर वायरलेस सेट से होगा संपर्क
सोनभद्र। जिले के कई इलाकों में नेटवर्क की पहुंच न होने के कारण वहां संचार सेवा के लिए पुलिस के वायरलेस सेट की मदद ली जाएगी। पूरे जिले में 88 बूथों को शैडो एरिया में चिह्नित किया गया है। इसमें सर्वाधिक 56 बूथ ओबरा विस क्षेत्र के हैं। इसके अलावा 20 राबर्ट्सगंज और 12 बूथ दुद्धी विस क्षेत्र के हैं। यहां बूथ पर पुलिस का वायरलेस सेट रखा जाएगा। इसके अलावा सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट को भी नियमित चक्रमण करते रहने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed