फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Selection trial for admission in sports hostel from April 16

क्रीड़ा छात्रावास में प्रवेश के लिए चयन ट्रायल 16 अप्रैल से

Thu, 14 Apr 2022 06:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 06:36 PM IST
विज्ञापन
Selection trial for admission in sports hostel from April 16
प्रदेश में विभिन्न खेलों के लिए संचालित क्रीड़ा छात्रावास में प्रवेश के लिए चयन ट्रायल की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 12 से 15 वर्ष तक की आयु वाले बालक व बालिकाएं जिला, मंडल और राज्य स्तरीय ट्रायल में हिस्सा लेकर इन छात्रावासों में प्रवेश ले सकते हैं।
विज्ञापन

जिला खेल अधिकारी डीपी सिंह ने बताया कि बालक वर्ग में क्रिकेट, कबड्डी, बास्केटबाल, तीरंदाजी का ट्रायल 16 अप्रैल को सुबह नौ बजे से होगा। बालिका वर्ग में कबड्डी, बास्केटबाल, तीरंदाजी का ट्रायल 17 अप्रैल को होगा। बालक वर्ग में एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, जूडो, हैंडबाल का चयन ट्रायल 18 अप्रैल और बालिका वर्ग में एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, हैंडबाल का ट्रायल 19 अप्रैल को सुबह नौ बजे से होगा। उन्होंने बताया कि जिम्नास्टिक, तैराकी, कुश्ती, वॉलीबाल, टेबल-टेनिस, बैडमिंटन में बालक-बालिका और फुटबाल में बालक वर्ग का ट्रायल 19 अप्रैल को सुबह नौ बजे से किया जाएगा। जिला स्तर पर होने वाले चयन/ट्रायल्स में प्रतिभागियों की संख्या 25 से कम होने पर संबंधित खेलों का पुन: ट्रायल भी 19 अप्रैल को विशिष्ट स्टेडियम सोनभद्र में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed